बारिश के मौसम में सांप बिलों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर शरण ले रहे हैं। कभी घर के बाथरूम में घुस जाते हैं तो कभी साइकिल को ठिकाना बना लेते हैं। इस बार एक अजगर गोल्फ कार्ट में बैठकर ताजमहल के गेट तक पहुंच गया। ताज पूर्वी गेट के पास होटल की पार्किंग में खड़े ई-रिक्शा के बैटरी पैनल में आठ फीट लंबा अजगर घुस गया। जब गोल्फ कार्ट लोगों ने अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। आसपास खड़े पर्यटक भी दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने विशाल अजगर को सावधानी से बाहर निकाला, उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
ताजमहल पूर्वी गेट से महज 200 मीटर की दूरी पर होटल ताज खेमा है। मंगलवार की सुबह होटल की पार्किंग में आगरा विकास प्राधिकरण के गोल्फ कार्ट में आठ फीट लंबा अजगर घुसते हुए देखा गया। होटल के कर्मचारी ने तुरंत पास ही स्थित वन विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद वाइल्डलाइफ एसओएस को सूचित किया गया।
2 of 5
गोल्फ कार्ट के बैटरी पैनल में अजगर
- फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट की दो सदस्यीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि बारिश से आश्रय लेने के प्रयास में अजगर गोल्फ कार्ट के बैटरी पैनल में घुस गया था। इस गोल्फ कार्ट का उपयोग पर्यटकों को ताजमहल तक लाने ले जाने के लिए किया जाता है। गनीमत रही कि उस वक्त गोल्फ कार्ट पर कोई पर्यटक सवार नहीं था।
3 of 5
वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया अजगर का रेस्क्यू
- फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस टीम ने गोल्फ कार्ट का बैटरी पैनल खोला। विशालकाय अजगर को सावधानीपूर्वक पकड़ने के लिए टीम ने पहले बैटरी को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने बताया कि चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद अजगर को वापस प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
4 of 5
गोल्फ कार्ट के बैटरी पैनल में अजगर
- फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि अजगर जहरीले नहीं होते, लेकिन उन्हें अत्यधिक सावधानी के साथ पकड़ना चाहिए। क्योंकि खतरा महसूस होने पर वे काट सकते हैं। हमारी टीम सावधानी के साथ ऐसे संवेदनशील ऑपरेशन को संभालने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित है।
5 of 5
अजगर
- फोटो : Wildlife SOS
वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एम.वी ने कहा कि बारिश की शुरुआत के साथ शहरी क्षेत्रों में सांपों की संख्या में काफी वृद्धि होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरीसृप आश्रय के लिए सूखी और ठंडी जगहों की तलाश में बाहर आते हैं। होटल के कर्मचारियों ने गोल्फ कार्ट में अजगर होने की सूचना दी थी। इस पर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।