फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की छवि पर सवाल: नशे में धुत सिपाही ने सड़क पर किया हंगामा, दूसरे मामले में पर्यटक को धमकाया

Fri, 28 Oct 2022 01:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
Drunk constable created ruckus on the road video goes viral in agra
नशे में धुत सिपाही - फोटो : अमर उजाला

आगरा में पुलिसकर्मियों की करतूत के दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिससे खाकी की छवि पर सवाल उठे हैं। पहले मामले में एक पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में खाकी को शर्मसार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो एक मिनट नौ सेकंड का है। इसमें सिपाही सड़क पर हंगामा करता दिखाई दे रहा है। एक युवक उसका मोबाइल से वीडियो बनाने लगता है। इस पर सिपाही उसके पीछे दौड़ता है। यह देख युवक भागने लगता है। कुछ दूरी पर जाकर सिपाही खोखा संचालक से अभद्रता करता है। उसके खोखे के बाहर रखा तख्त उठाने की कोशिश करता है। मगर, सिपाही खुद ही गिर पड़ता है। दूसरा मामला ताजमहल के बाहर का है। यहां तैनात एक सिपाही ने पर्यटक को मुंह तोड़ने की धमकी दे डाली। इसका भी वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।  

Drunk constable created ruckus on the road video goes viral in agra
सिपाही ने खोखे वाले से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
शराब के नशे में धुत सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह एक युवक के पीछे भागते हुए दिखाई देता है। इस दौरान उसने लोगों से अभद्रता भी की। यह वीडियो आवास विकास कॉलोनी स्थित सेक्टर छह का बताया गया है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। यह कब का है, पता किया जाएगा। इसके बाद ही कार्रवाई होगी। 
Drunk constable created ruckus on the road video goes viral in agra
सिपाही ने पर्यटक से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को ही एक और सिपाही का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह ताजमहल देखने आए एक पर्यटक से कह रहा है कि मुंह तोड़ दूंगा, चल हट जा पीछे। वीडियो 21 सेकंड का है। कुछ लोग पर्यटक को रोक रहे हैं। इसके बावजूद सिपाही बोलता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Drunk constable created ruckus on the road video goes viral in agra
पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दूसरे वीडियो में पर्यटक अपनी पीड़ा बता रहा है कि एक ने उन्हें लाइन में लगने के लिए कहा था, जबकि दूसरा मुंह तोड़ने की कह रहा है। लाइन में घुसने से रोक रहा है। यह पुलिस का व्यवहार है। दरअसल, ताज देखने आने वाले पर्यटकों की सुबह से ही भीड़ थी। पुलिसकर्मी लाइन लगवा रहे थे। एक पर्यटक के लाइन में घुसने पर विवाद हुआ।
विज्ञापन
Drunk constable created ruckus on the road video goes viral in agra
पर्यटन थाना आगरा - फोटो : अमर उजाला
वीडियो को लेकर ट्वीट भी किया गया है। इसमें यूपी पुलिस की छवि को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। थाना पर्यटन के प्रभारी निरीक्षक जय सिंह परिहार ने बताया कि वीडियो की जानकारी नहीं है। वीडियो को देखकर सिपाही की पहचान की जाएगी। पता किया जाएगा कि यह वीडियो कब का है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed