फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में रहते हुए दी थी धमकी, छूटने पर शराब तस्कर ने रची 'मौत की साजिश' , दो दोस्तों की ली जान

Mon, 20 Jul 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
double murder in mathura latest news
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के बरसाना क्षेत्र में हुई दो दोस्तों की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। मुखबिरी के शक में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। हत्यारोपी शराब तस्कर है। उसने अपने साथी के मिलकर दोनों दोस्तों की हत्या की थी। पुलिस के सामने आरोपियों ने अपने जुर्म कुबूल किया है। शराब तस्कर ने जेल में रहते हुए दोनों दोस्तों को देख लेने की धमकी भी दी थी। जेल से छूटने पर ऐसी साजिश रची कि दोनों दोस्त उसके जाल में फंस गए।




संबंधित खबर: दो दोस्तों की गला दबाकर हत्या, मथुरा में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी

double murder in mathura latest news
चंदन और पप्पू के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घटना शुक्रवार रात की है। रोहताश पुत्र शिवराज और बिरजू पुत्र पौहपसिंह निवासी मेहराना गांव के ही दो दोस्तों चंदन (50) पुत्र कल्लू और पप्पू (40) पुत्र प्रेमी को घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस के अनुसार रोहताश ने चंदन और पप्पू से शराब पिलाने और खेतों से गांजा इकट्ठा करने के लिए कहा था। देर रात तक जब चंदन और पप्पू घर नहीं पहुंचे तो इनके परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। 

double murder in mathura latest news
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गांव वालों ने अंतिम बार चारों को भडौखर-बदनगढ़ के जंगल की ओर जाते हुए एक साथ देखा था। रोहताश और बिरजू को गांव में घूमते देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने रोहताश और बिरजू पर हत्या कर देने का संदेह जाहिर करते हुए थाना बरसाना में तहरीर दी। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। इस पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। चंदन और पप्पू को गला दबाकर मारा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
double murder in mathura latest news
आरोपी के घर पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से दोनों के शव बरामद कर लिए। रविवार को एसएसपी गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। आरोपी रोहताश शराब की तस्करी करता है। उसके शराब का कारोबार करने वाले बड़े माफिया  से संबंध भी हैं। 23 अप्रैल 2020 को रोहताश को पुलिस ने शराब की तस्करी के आरोप में जेल भेजा था। इसकी मुखबिरी गांव में से ही किसी ने की थी।

विज्ञापन
double murder in mathura latest news
मृतक चंदन के परिजन - फोटो : अमर उजाला

रोहताश को शक था कि उसकी मुखबिरी पप्पू-चंदन ने की है। उसने जेल में रहते हुए दोनों को देख लेने की धमकी तक दी थी। रोहताश नौ जून को जेल से छूट आया। इसके बाद रोहताश ने पप्पू-चंदन को अपने जाल में फंसाना शुरू कर दिया। शुक्रवार को उन्हें शराब पिलाने और गांजा इकट्ठा करने के बहाने खेतों में ले गया और मौत के घाट उतार दिया। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि मुखबिरी के शक में रोहताश ने अपने साथी के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed