फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक ने सरेआम तमंचा लहराते हुए फैलाई दहशत, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई के आदेश

Mon, 20 Jul 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
young man spread panic by showing illegal pistol in firozabad
युवक ने तमंचा दिखाकर धमकाया - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में एक युवक ने सरेआम तमंचा लहराते हुए दहशत फैला दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रविवार को एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को जुट गई है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए क्या है पूरा मामला... 

young man spread panic by showing illegal pistol in firozabad
लाल टी-शर्ट में युवक के हाथ में तमंचा - फोटो : अमर उजाला
घटना 14 जुलाई की बताई गई है। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला भगवान नगर में हुए झगड़े के दौरान एक युवक तमंचा निकाल लाया। इस दौरान उसने तमंचा दिखाते हुए विपक्षियों को धमकाने की कोशिश की। युवक की इस हरकत को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया। 
young man spread panic by showing illegal pistol in firozabad
युवक ने तमंचा दिखाकर धमकाया - फोटो : अमर उजाला
युवक के तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक युवक तमंचा दिखाकर कुछ लोगों को धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल के बाद यह मामला एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र के संज्ञान में आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man spread panic by showing illegal pistol in firozabad
लाल टी-शर्ट में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने एसओ थाना उत्तर नीरज मिश्रा को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
young man spread panic by showing illegal pistol in firozabad
युवक ने तमंचा दिखाकर धमकाया - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि झगड़े के दौरान एक युवक द्वारा तमंचा दिखाकर कुछ लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। यह मामला पांच दिन पुराना बताया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed