{"_id":"5f13e3e32fca060b7d62aaf0","slug":"double-murder-of-friends-in-mathura-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः दो दोस्तों की गला दबाकर हत्या, मथुरा में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दो दोस्तों की गला दबाकर हत्या, मथुरा में दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी
Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
सार
- गला दबाकर हत्या करने की आशंका
- परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ लिखवाई रिपोर्ट
विज्ञापन
चंदन और पप्पू के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। थाना बरसाना के गांव मेहराना में शराब पिलाने के बहाने बुलाकर दो दोस्तों की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
दोनों के शव भडौखर-बदनगढ़ के जंगलों में फेंक दिए। पुलिस ने मृतकों के दो साथियों को हिरासत में लेकर उनकी निशानदेही पर शनिवार देर रात शव बरामद किए। रविवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह रोहताश पुत्र शिवराज और बिरजू पुत्र पौहपसिंह निवासीगण मेहराना अपने दो साथियों चंदन (50) पुत्र कल्लू व पप्पू (40) पुत्र प्रेमी निवासीगण मेहराना को घर से बुलाकर ले गए थे।
ये भी पढ़ें- कोख के सौदागर: गिरफ्तार नर्स खोलेगी अस्मिता के सारे राज, जल्द होगा नवजात बच्चों के सौदागरों का हर 'राजफाश'
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रोहताश ने चंदन व पप्पू से शराब पिलाने और खेतों से गांजा इकट्ठा करने के लिए कहा था। देर रात तक जब चंदन और पप्पू घर नहीं पहुंचे तो इनके परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। गांव वालों ने अंतिमबार चारों को भडौखर-बदनगढ़ के जंगल की ओर जाते हुए एक साथ देखा था। रोहताश व बिरजू को गांव में घूमते देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने रोहताश व बिरजू पर हत्या कर देने का संदेह व्यक्त करते हुए थाना बरसाना में तहरीर दी।

पुलिस ने शक के आधार पर रोहताश व बिरजू को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने बिरजू की निशानदेही पर कपास और ज्वार के खेत से अलग अलग स्थानों से दोनों के शव बरामद कर लिए।
रविवार को एसएसपी गौरव ग्रोवर ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या गला दबाकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
गांव में पुलिस तैनात
नंदगांव क्षेत्र में दो दोस्तों की हत्या के बाद से पुलिस सतर्क है। आरोपियों के घर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है जबकि पीड़ित असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।