फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गो संरक्षण केंद्र में मृत गाय को कुत्तों ने नोंच खाया, गोवंश का हाल देख सिहर उठे लोग

Sat, 30 Nov 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
dogs eaten dead cow in goshala in firozabad
मृत गाय को कुत्तों ने नोंच खाया - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ प्रदेश सरकार गोवंशों के संरक्षण का दम भरती है और दूसरी तरफ गोवंश गोशालाओं में दम तोड़ रहे हैं। फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र स्थित एक गोशाला में ऐसा मामला सामने आया है, जो गोवंश संरक्षण के दावों की पोल खोल रहा है। यहां एक मृत गाय को कुत्तों ने नोच खाया। गोशाला में गोवंश का हाल देखकर स्थानीय लोग सिहर उठे। 
dogs eaten dead cow in goshala in firozabad
टूंडला स्थित गो संरक्षण केंद्र - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में घूम रहे गोवंशों को आश्रय देने के लिए सरकार ने मदावली में गोशाला का निर्माण कराया था। गोशाला में लगभग 50 से अधिक गाय हैं। शुक्रवार को गोशाला में मृत गाय को कुत्तों द्वारा नोंचे जाने की खबर लोगों को मिली। मौके पर लोग पहुंचे तो पाया कि गोशाला में मृत गाय को कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। कुछ दूरी पर एक दूसरी गाय मौत से संघर्ष कर रही थी।
dogs eaten dead cow in goshala in firozabad
दयनीय अवस्था में पड़ी गाय - फोटो : अमर उजाला
गोशाला के एक मैदान पर खड़ी गाय सर्दी से ठिुठर रही थीं। सुबह करीब 10 बजे तक गोशाला के गेट पर ताला लगा हुआ था। गायों को खाने को कुछ नहीं दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला से दुर्गंध आ रही थी, लेकिन किसी ने भी गोशाला की ओर ध्यान नहीं दिया। बताया जाता है कि गायों को चार-चार दिन चारा नहीं दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
dogs eaten dead cow in goshala in firozabad
टूंडला स्थित गो संरक्षण केंद्र - फोटो : अमर उजाला
पशु पालन विभाग द्वारा इसकी देख-रेख की जा रही है। गायों के चारे-पानी को हर माह लाखों रुपये का बजट भी आ रहा है। बावजूद इसके गायों की हालत बंद से बदतर बनी हुई है। गांव के कुछ गो सेवकों ने बताया कि वो आपस में चंदा करके गायों के चारे-पानी का इंतजाम करते हैं। पशु पालन विभाग गायों को लेकर पूरी तरह अनदेखा बना हुआ है। 
विज्ञापन
dogs eaten dead cow in goshala in firozabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रभुंजन शुक्ला ने बताया कि गो सेवकों की मदद से पूरा इंतजाम कर रहे हैं। अभी तक कोई बजट नहीं मिला है। न ही गोशाला किसी भी संस्था के सुपुर्द की गई है। चौकीदार न होने के कारण कुछ लोग मरे हुए पशुओं को गोशाला में फेंक जाते हैं। व्यवस्थाएं हम अपने स्तर से ही कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed