{"_id":"638dccf2e5f63c163d0dfa77","slug":"divyang-and-elderly-voters-cast-their-votes-with-enthusiasm-in-mainpuri-by-election-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election 2022: उम्र और दिव्यांगता नहीं आई आड़े, मतदान केंद्र पर पहुंचकर डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election 2022: उम्र और दिव्यांगता नहीं आई आड़े, मतदान केंद्र पर पहुंचकर डाला वोट
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांगों को पीठ पर उठाकर मतदान कराने पहुंचे युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह-सुबह मतदाताओं में उत्साह भी कम नजर आया। युवा मतदाताओं में जहां सुस्ती नजर आई तो वहीं शारीरिक अक्षमताओं की बावजूद बुजुर्गों और दिव्यांगों में उत्साह भरपूर रहा। उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
सोमवार को सुबह सात बजे से मैनपुरी जिले के 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो गया था। सुबह मौसम ठंडा रहने के चलते मतदान की रफ्तार भी धीमी रही। यहां तक कि युवा भी पहले दो घंटों में कम ही मतदान के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस बीच शारीरिक रूप से अक्षम बुजुर्गों और दिव्यांगों को उनकी अक्षमता भी रोक नहीं सकी। कोई छड़ी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचा तो वहीं कोई अपनों का हाथ थामकर वोट डालने पहुंचा।
दिव्यांगों ने भी दिव्यांगता की बेड़ियां तोड़कर सबसे पहले अपना वोट डाला। वोट डालने के लिए पहुंचे दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने जनता को भी लोकतंत्र के पर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरणा दी। दिन भर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता अपना वोट डालने के लिए पहुंचते रहे।
2 of 5
मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग प्रेमादेवी
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा करहल के आजाद हिंद इंटर कॉलेज में सुबह दस बजे के करीब 95 वर्षीय वृद्धा प्रेमादेवी लड़खड़ाते कदमों से मतदान के लिए पहुंचीं। उन्हें नाती अनिल कुमार सहारा दे रहा था। उन्होंने अपना वोट डाला और उसके बाद खुशी-खुशी घर चली गईं।
3 of 5
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाती सोनवती
- फोटो : अमर उजाला
शहर के करहल रोड स्थित बाल निकेतन स्कूल स्थित मतदेय स्थल पर सोनवती देवी (79) सुबह साढ़े नौ अपना वोट डालने पहुंचीं थीं। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने मतदेय स्थल पर पहुंचकर अपना वोट डाला बल्कि लोगों से वोट डालने की अपील भी करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं स्वालिया
- फोटो : अमर उजाला
करहल के आजाद हिंद इंटर कॉलेज स्थित मतदान स्थल पर दोनों पैरों से दिव्यांग स्वालिया (26) सुबह दस बजे ही वोट डालने के लिए पहुंच गई थी। बिना किसी सहारे के वह खुद ही मतदान केंद्र पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
5 of 5
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते जगदीश यादव
- फोटो : अमर उजाला
किशनी के जगदीश यादव की उम्र करीब 75 साल है। चलने-फिरने में दिक्कत होती है, लेकिन मतदान के लिए वह सुबह-सुबह ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। मतदान कर एक नागरिक की जिम्मेदारी निभाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।