फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: काजू-बादाम और गुड़ के लड्डू खा रहे भालू, परोसी जा रही लपसी, सर्दी से बचाने के लिए बदली खुराक

Mon, 05 Dec 2022 03:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 03:04 PM IST
विज्ञापन
bears diet changed to protect from winter in Bear Conservation Center Agra
भालू संरक्षण केंद्र में भालू - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कीठम स्थित भालू संरक्षण केंद्र में भालुओं को सर्दी से बचाने के लिए उनकी खुराक बदल दी गई है। गर्मी के मौसम में जहां इन्हें तरबूज, खरबूजा जैसे रसदार फल और आइसक्रीम पसंद हैं। वहीं सर्दी में काजू, बादाम, मूंगफली, शहद, गुड़, गुड़ व लाई से बनने वाले लड्डू, लपसी परोसी जा रही है। ठंड बढ़ने पर रूम हीटर भी लगाए जाएंगे। 


 
भालू संरक्षण केंद्र में रहने वाले 109 नर और मादा भालुओं की दिनचर्या मौसम के साथ बदल गई है। अभी तक अपनी गुफाओं में रहने वाले भालू अब धूप में बाहर निकलते हैं। बोरियों के झूलों पर झूला भी झूलते हैं। ठंड बढ़ने पर इनके गुफा रूपी कमरों में हेलोजन लैंप लगाए गए हैं। इन लैंप से कमरा गर्म रहता है। इन सब सुविधाओं के बीच भालू मस्ती करते देखे जा सकते हैं।  

bears diet changed to protect from winter in Bear Conservation Center Agra
भालू संरक्षण केंद्र में भालू - फोटो : अमर उजाला
भालू संरक्षण केंद्र के वेटरनिटी डिप्टी डायरेक्टर इलियास राजा ने बताया कि सर्दी में भालू को पौष्टिक और गर्म आहार नहीं दिया जाए तो वे सुस्त हो जाते हैं। स्वस्थ रखने के लिए उन्हें तीन वक्त खाना दिया जाता है। 
bears diet changed to protect from winter in Bear Conservation Center Agra
गुड़ के लड्डू - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि भालू नाश्ते में पपीता, अमरूद, सेब आदि फलों का स्वाद लेते हैं तो इसके बाद बाजरा और चना की लपसी में बादाम, काजू जैसे सूखे मेवे के साथ नमक, गुड़ और शहद डाल कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bears diet changed to protect from winter in Bear Conservation Center Agra
भालुओं के परोसी जाने वाली लपसी - फोटो : अमर उजाला
यह लपसी हल्की गुनगुनी होती है और बूढ़े भालुओं को इसमें न्यूट्रीशियन विटामिन के सप्लीमेंट डाल कर दिए जाते हैं। एसओएस के 17 कर्मचारी पूरे दिन हर भालू की गतिविधि पर नजर रखते हैं। 
विज्ञापन
bears diet changed to protect from winter in Bear Conservation Center Agra
भालू संरक्षण केंद्र में भालू - फोटो : अमर उजाला
संरक्षण केंद्र में रहने वाले भालुओं की गर्दन पर एक नंबर का टोकन बंधा रहता है। कर्मचारी इस नंबर से इन्हें पहचानते हैं। ज्यादातर को तो बिना नंबर के ही पहचाना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed