बढ़ता मोटापा कई बीमारियों का कारण बनने के साथ-साथ अब रिश्तों का वजन भी घटा रहा है। परिवार परामर्श केंद्र में आ रहे मामलों में अब मोटापा भी झगड़े की वजह निकल कर आ रहा है। एक मामले में पति का मोटापा बढ़ने पर उसका स्वभाव बदला, तो पत्नी ने पति का घर छोड़कर मायके में शरण ले ली है। वह पति के साथ जाने के लिए तैयार नहीं है।
{"_id":"631f0403428bb25cff522544","slug":"disturbed-by-husband-obesity-wife-took-a-surprising-step-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: पति के मोटापे से परेशान पत्नी ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम, कहानी सुनकर चकरा गए काउंसलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पति के मोटापे से परेशान पत्नी ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम, कहानी सुनकर चकरा गए काउंसलर
Mon, 12 Sep 2022 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Sep 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
झगड़े की वजह मोटापा बन रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटापा
- फोटो : अमर उजाला
वजन बढ़ा तो पति करने लगा मारपीट
बुंदु कटरा की रहने वाली युवती की शादी पांच साल पहले जगदीश पुरा के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी है। युवती का कहना है कि पहले व फिट थी तो पति उसका ख्याल रखता था। लेकिन मोटापा बढ़ने के बाद वह अब मुझसे ठीक से बात नहीं करता है। मेरे साथ मारपीट करता है। छह माह से बेटी को लेकर मायके में रह रही हूं।
मोटापा
पति को उठाने पर होता है झगड़ा
कमला नगर की रहने वाली युवती की शादी चार साल पहले दयालबाग के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन भी अच्छा चल रहा था। महिला का कहना है कि पिछले एक साल में पति का वजन 20 किलोग्राम बढ़ गया है। फिटनेस के लिए पति को सुबह मॉर्निग वॉक के लिए उठाती हूं तो वह मेरे साथ झगड़ा करने लगते हैं। इसकी वजह से घर में आए दिन झगड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं में बढ़ रहा मोटापा।
- फोटो : social media
कम हुआ पति का प्यार
फतेहपुर सीकरी के रहने वाली युवती की शादी तीन साल पहले किरावली के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों के एक साल का बेटा है। युवती का कहना है कि पति पहले बहुत अच्छे से रखता था। लेकिन बच्चा होने के बाद वजन बढ़ने लगा इसे लेकर वह मुझे ताने मारने लगा। बात-बात पर मोटी कहता है।
विज्ञापन
beaten demo
- फोटो : फाइल फोटो