फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra News: चंबल की बाढ़ का पानी उतरा, गांवों में फिर भी 'खतरा', घरों में पहुंच रहे मगरमच्छ

Thu, 01 Sep 2022 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Sep 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
Crocodile reached the village due to the floods of Chambal in Pinahat
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में चंबल नदी का पानी उतरने के बाद अब घरों में मगरमच्छ पहुंचने के मामले सामने आ रहे हैं। गांव उटसना में गुरुवार की सुबह तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ ग्रामीण के घर तक पहुंच गया। जब परिवार के लोगों की उस पर नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में दोबारा छोड़ दिया।


बता दें कि बीते दिनों चंबल नदी में आई भयंकर बाढ़ में कई इलाके डूब गए थे। बाह और पिनाहट के 20 से अधिक गांव पानी से घिरे रहे। अब बाढ़ का पानी उतरा तो मगरमच्छों का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, बाढ़ के पानी में बहकर मगरमच्छ जहां-तहां फंस गए है। अब यह आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। गुरुवार को पिनाहट ब्लॉक के उटसना गांव में इसी तरह का मामला सामने आया। 
Crocodile reached the village due to the floods of Chambal in Pinahat
गली में मगरमच्छ देखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
गांव उटसना के चरन सिंह गुरुवार की सुबह जब घर से बाहर निकले तो गली में मगरमच्छ को देखकर दंग गए। गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर ग्रामीण जुट गए। वन विभाग की सूचना दी गई। 
Crocodile reached the village due to the floods of Chambal in Pinahat
वन विभाग के कर्मचारी ने चंबल में छोड़ा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ पांच फीट लंबा था। उसे चंबल नदी में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Crocodile reached the village due to the floods of Chambal in Pinahat
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
इस बार चंबल नदी की बाढ़ ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से आठ मीटर ऊपर पहुंच गया था, जिससे बाह और पिनाटह के कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
Crocodile reached the village due to the floods of Chambal in Pinahat
चंबल में मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के मुताबिक 1979 में चंबल नदी को घड़ियाल और मगरमच्छ के संरक्षण के लिए चुना गया था। बाढ़ के पानी में घड़ियाल और मगरमच्छ बहकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed