फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातम में बदलीं नई कार खरीदने की खुशियां, पार्टी के वक्त युवक की हत्या...चार दोस्तों की जान पर बनी

Tue, 05 Jan 2021 09:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News: A Youth Murdered in Patiala of Punjab
जानकारी जुटाती पुलिस, मृतक की फाइल फोटो।

नई कार खरीदने की खुशी में भाई और दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक की पुरानी रंजिश में छह लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी और बचाने आए चार दोस्तों को घायल कर दिया। मामला पंजाब के पटियाला का है।

Punjab Crime News: A Youth Murdered in Patiala of Punjab
जानकारी जुटाती पुलिस।

थाना अनाज मंडी पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दो नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश व झगड़ा करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि कुनाल उर्फ साजन सदाना (34) निवासी गुरबख्श कालोनी एमआर का काम करता था। 

Punjab Crime News: A Youth Murdered in Patiala of Punjab
मृतक की फाइल फोटो।

हाल ही में मुंबई में रहने वाला उसका बड़ा भाई मोंटी घर आया था। उन्होंने नई कार खरीदी थी। नई कार खरीदने की खुशी में दोनों भाई सोमवार की रात पार्टी करने बाहर गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों भाई अपने दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन के नजदीक चिकन की दुकान पर बैठे थे। इसी बीच वहां छह व्यक्ति आए और कुनाल सदाना को एक किनारे ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Crime News: A Youth Murdered in Patiala of Punjab
वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

उनमें से आरोपी हितेश्वर सिंह उर्फ घोड़ा निवासी राघोमाजरा पटियाला और नीरज निंजा निवासी पटियाला ने तेजधार हथियार से कुनाल के पेट पर वार कर दिए। कुनाल के दोस्त उसे बचाने आगे आए तो आरोपियों ने उन्हें भी तेजधार हथियार से घायल कर दिया और फरार हो गए। हमले में घायल कुनाल सदाना की मौके पर मौत हो गई, बाकी घायलों को तुरंत अस्पताल दाखिल कराया गया। 

विज्ञापन
Punjab Crime News: A Youth Murdered in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

घायलों की पहचान रोहित, मोहित कुमार वासु, कृष्ण कुमार, सौरभ शर्मा के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी के मुताबिक मामला आपसी रंजिश का है। आरोपी हितेश्वर सिंह उर्फ घोड़ा, नीरज निंजा और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed