{"_id":"5d7c98b18ebc3e93cb764991","slug":"servant-killed-seven-year-old-child-for-mobile-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फोटो खींचा, हाथ-पैर बांधे और गला दबा दिया', पढ़ें 'विश्वास' के कत्ल की खौफनाक कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'फोटो खींचा, हाथ-पैर बांधे और गला दबा दिया', पढ़ें 'विश्वास' के कत्ल की खौफनाक कहानी
Sat, 14 Sep 2019 04:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Sep 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक धनराज का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जिस नौकर पर विश्वास कर काम दिया, उसी ने घर का चिराग बुझा दिया। आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम की हत्या का खुलासा होने पर लोग सन्न रह गए। गांव रजपुरा के शिक्षामित्र लोकेंद्र के इकलौते पुत्र धनराज की हत्या नौकर अनिल ने एक सितंबर को ही कर दी थी। घटना के 12 दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर ही बाजरे के खेत से शव बरामद किया गया। नौकर ने खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।
मासूम धनराज (बायें), हत्यारोपी नौकर अनिल (दायें)
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी नौकर ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। उसने कहा कि वो धनराज को खेत में ले गया। वो जा नहीं रहा था। उससे कहा कि उसका सुंदर सा फोटो खींचना है। खेत के चारों ओर लोहे के कंटीले तार थे। इनके नीचे से होकर हम दोनों अंदर गए। वहां मोबाइल से उसका फोटो खींचा। इसके बाद उसे चांटा लगाया। वह रोने लगा। उसकी शर्ट उतार ली। इसी से उसके हाथ और पांव बांध दिए। इसकेबाद उसका गला दबा दिया।
हत्यारोपी नौकर अनिल
- फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद नौकर ने मोबाइल को स्विच ऑफ किया और भाग गया। उसे पता था कि पुलिस उसकी तलाश करेगी। इसलिए शमसाबाद चला गया। वहां मजदूरी करने लगा। उसे डर लगा रहता था कि एक न एक दिन पुलिस उसे पकड़ लेगी। वह पैसे इकट्ठे कर रहा था ताकि दूर भाग सके लेकिन ऐसा हो न सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
गांव रजपुरा के लोगों ने मासूम धनराज की तलाश में रात दिन एक कर दिए थे। पूरे गांव में तलाश की। खेत भी खंगाले। सिर्फ एक खेत छोड़ा था। वो भी इसलिए क्योंकि इसके चारों ओर लोहे के तार थे। बच्चे की लाश इसी से बरामद की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हत्या, लूट में पहले भी जेल जा चुके नौकर
1. भरतपुर हाउस से उद्यमी पूरन डाबर का नौकर उनके घर से 70 लाख से ज्यादा की चोरी कर ले गया।
2. सितंबर 2018 में सिकंदरा के मंगलम विहार में रिटायर्ड आयकर अधिकारी एससीजैन के घर नौकरानी ने लूट कराई ।
3. छह सितंबर 2016 को विजय नगर कॉलोनी के शिव कांप्लेक्स में महिला मुन्नी देवी की हत्या कर घर में लूटपाट की गई। इसमें नौकरानी जेल गई।
4. दस अक्तूबर 2015 को सुरेश नगर में बीएसएफ के रिटायर्ड डीआईजी सैयद अब्दुल कादिर की हत्या उनकी ही नौकरानी ने की।
5. तीन जनवरी 2015 को कंपू टोला में कारोबारी हरीशचंद अग्रवाल और उनकी पत्नी ललिता रानी की हत्या नौकर सोनू ने की। उसे सजा हो चुकी है।