आगरा के महर्षि पुरम कालोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद बंधक बनीं गर्भवती महिला ने आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि अचानक ही दो लोग घर में अंदर घुस आए। वे कुछ समझ पातीं तब तक दो लोग और आ गए। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने पिस्टल तानकर चुप करा दिया।
2 of 6
अागरा में लूट
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि महर्षि पुरम निवासी डाक्टर अतुल बंसल के घर लूट के दौरान बंधक बनीं उनके भाई एडवोकेट दीपक बंसल की पत्नी तनूजा ने पुलिस और आसपास के लोगों के पहुंचने पर पूरी बात बताई। तनूजा ने बदमाशों का चेहरा भी देख लिया है और वे उन्हें पहचान सकती हैं।
3 of 6
अागरा में लूट
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि घर के पहले दो लोग अंदर घुसे थे। वे उनसे कुछ पूछ पातीं तब तक एक आदमी और आ गया। घर में घुसने वाले तीन बदमाशों में से एक ने हेल्मेट पहना था, बाकी दो के चेहरे खुले थे। तनूजा के अनुसार हेल्मेट वाला आदमी बार बार घर में खोजबीन कर रहा था और अपने साथियों से पूछ रहा था कि कुछ मिला-कुछ मिला।
4 of 6
अागरा में लूट
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश जब लूट-पाट में व्यस्त हो गए। इसी दौरान वे उन्हें चकमा देकर बाहर भाग आईं और मदद के लिए शोर मचाया। उनके निकलते ही चारों बदमाशा सारा सामान लूट कर घर के बाहर ही खड़ीं दो बाइक पर बैठकर भाग गए। यह पूरा घटनाक्रम तनूजा के घर के सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
5 of 6
अागरा में लूट
- फोटो : अमर उजाला
तनूजा ने बदमाशों की उम्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो बदमाश अधेड़ उम्र के थे और एक बूढ़ा था। सीसीटीवी में भागते हुए बदमाशों का हुलिया भी लगभग वही नजर आ रहा है जो तनूजा ने पुलिस को बताया।