फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: लूट के दौरान बोला था ‘जा बैग ए धर दे’, आवाज से हुई लुटेरे की पहचान, रकम से कर्ज चुकाना चाहता था बदमाश

Tue, 29 Dec 2020 01:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 29 Dec 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Miscreant Voice Match During Loot In Hindustan Lever Company Warehouse
गोदाम में लूट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा की लॉयर्स कॉलोनी स्थित हिंदुस्तान लीवर कंपनी के गोदाम में 14.40 लाख रुपये की लूट करने वाला कोई और नहीं, बल्कि कंपनी का ही पूर्व कर्मचारी आकाश निकला। रविवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह उसका साथी ममेरा भाई विजय साहू उर्फ ईशू भी पकड़ा गया। उनसे 10.74 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए। आकाश ने बताया कि उसने कर्ज चुकाने के लिए लूट की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
Miscreant Voice Match During Loot In Hindustan Lever Company Warehouse
एसएसपी बबलू कुमार, आगरा - फोटो : अमर उजाला
लूट का खुलासा पुलिस के लिए बहुत मुश्किल नहीं हुआ। सुराग उसी गोदाम के कर्मचारियों ने दे दिया जिसमें लूट हुई थी। दरअसल, लूट के मास्टरमाइंड आकाश की आवाज को इन्होंने पहचान लिया था। लूट के दौरान उसके साथी ने बैग में कैश डालने के बाद हाथ में पकड़ रखा था। इस पर आकाश ने कहा, जा बैग धर दे, और कैश देख अलमारी में। उसके बोलने के अंदाज को कर्मचारी पहचानते थे। वह इसी गोदाम में काम कर चुका था। 
 
Miscreant Voice Match During Loot In Hindustan Lever Company Warehouse
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
बदमाश नकाबपोश था, इसलिए चेहरा पहचान में नहीं आया लेकिन आवाज से पहचान हो गई, कद-काठी से भी साफ था कि वही है। इसके बाद 100 मीटर दूरी पर स्थित इंटर कॉलेज के कैमरों में फुटेज मिले तो इन्हें पुलिस ने गोदाम के कर्मचारियों को दिखाया। इन्हें देखते ही कर्मचारियों ने कहा कि यह कोई और नहीं, आकाश ही है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह नहीं मिला। उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी, पकड़े जाते ही खुलासा हो गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कर्मचारियों ने आकाश पर शक जाहिर किया था। जिस तरह से वारदात हुई, उससे भी लग रहा था कि इसमें कोई जानकार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreant Voice Match During Loot In Hindustan Lever Company Warehouse
पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सूर्या अपार्टमेंट निवासी प्रवीन बंसल हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के प्रोडक्ट के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। अपार्टमेंट के सामने ही कोठी नंबर ओ-13 में उनका ऑफिस और गोदाम है। शनिवार शाम तकरीबन 7:53 बजे गोदाम पर प्रवीन की पत्नी शालिनी बंसल, कंप्यूटर ऑपरेटर ललित रावत और चौकीदार करन सिंह मौजूद थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने तीनों को बधंक बनाने के बाद रुपये लूट लिए थे। मुकदमे में 13 लाख रुपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि प्रवीन बंसल ने 14.40 लाख रुपये लूटने की बात बताई थी। 
विज्ञापन
Miscreant Voice Match During Loot In Hindustan Lever Company Warehouse
गोदाम के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था। आरोपी शास्त्रीपुरम होते हुए मथुरा भागने की फिराक में थे। पुलिस के घेरने पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश को पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed