फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे पर हैरान रह गए सभी, नामजद निकले निर्दोष, पड़ोसी का भतीजा निकला आरोपी

Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Mar 2021 12:07 AM IST
सार

  • घटना का मुख्य आरोपी सिया विधवा के पड़ोसी पप्पू का भतीजा है
  • विधवा से लूटे गए जेवरात और तमंचा भी बरामद किया

विज्ञापन
Mathura Police Solved Woman Murder Case Three Accused Arrests
कमलेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा हाईवे पुलिस ने विधवा की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों सिया निवासी गांव लोहागढ़, थाना कैंप, पलवल (हरियाणा), पप्पू निवासी गांव फेंचरी, वृंदावन और रतन निवासी शारदापुरी, एटीवी के पीछे को गिरफ्तार किया है। सिया ने लूट के इरादे से घर में घुसकर विधवा की साड़ी के फंदे से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने विधवा से लूटे गए जेवरात और तमंचा भी बरामद किया है। घटना का मुख्य आरोपी सिया विधवा के पड़ोसी पप्पू का भतीजा है।
Mathura Police Solved Woman Murder Case Three Accused Arrests
मथुरा: महिला की हत्या के बाद पूछताछ करते एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
थाना हाईवे स्थित एटीवी के पीछे वसंत कुंज कॉलोनी में निर्माणधीन मकान में विगत नौ मार्च की रात विधवा कमलेश (47) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। 10 मार्च की सुबह कमलेश की बेटी योगेश आई तो घटना की जानकारी हो सकी। मामले में योगेश ने अपनी ही सगी बहन भावना, बहनोई रिंकू, ननदोई पुष्पेंद्र समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 
Mathura Police Solved Woman Murder Case Three Accused Arrests
मथुरा में महिला की हत्या के बाद बेटी से बातचीत करते एसएसपी का फोटो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पुलिस को नामजदों से कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद पड़ोसियों से पूछताछ में पप्पू और सिया का नाम सामने आया। कड़ाई से पूछताछ में सिया टूट गया। उसने घटना का राज खोला और अपने साथियों के नाम भी बता दिए। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी पप्पू का रिश्ते में भतीजा सिया है। मुख्य आरोपी पूर्व में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। इसकी जमानत भी पप्पू ने 23 फरवरी को करवाई थी। एक मार्च को सिया ने विधवा के घर में मजदूरी की थी। विधवा से लूटे गए महिला के जेवरात भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Police Solved Woman Murder Case Three Accused Arrests
मथुरा एसएसपी मौके पर पड़ताल करते हुए (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नामजद निकले निर्दोष 
मथुरा। सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना में नामजद रिंकू और भावना को दूसरे दिन ही हिरासत में ले लिया गया था। पूछताछ में दोनों निर्दोष पाए गए। उन्होंने बताया कि घटना से पूर्व भावना ने सुसाइड की कोशिश भी की थी लेकिन उसका हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। केवल लेनदेन के चलते हो रहे विवाद में योगेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
Mathura Police Solved Woman Murder Case Three Accused Arrests
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
टीम में ये रहे शामिल
थाना हाईवे एसएचओ विनोद कुमार, स्वाट टीम प्रभारी एसआर गौतम, सर्विलांस प्रभारी जसवीर सिंह, एसओजी प्रभारी धीरज गौतम, एसआई सोनू भाटी, एसआई धर्मेंद्र कुमार।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed