फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम विवाह के बाद जन्मी बेटी को पिता ने नहर में फेंककर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2019 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
father killed six month old baby girl in firozabad
हत्या आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी छह महीने की बेटी को नहर में फेंककर मार डाला। हत्यारोपी पिता को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी ने प्रेम विवाह किया था। उसका पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। दो पहले भी झगड़ा हुआ था। 
father killed six month old baby girl in firozabad
घटनास्थल पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
थाना जसराना के गांव दारापुर रसैनी निवासी रवि ने रविवार दोपहर को अपनी छह माह की पुत्री रव्या को दारापुर रसैनी पुल पर नहर में फेंक दिया था। नहर में फेंकते हुए गांव के चौकीदार महावीर ने देख लिया था। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची का शव निकलवाया। 
father killed six month old baby girl in firozabad
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पिता की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देख आरोपी पिता फरार हो गया। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर गांव के चौकीदार की तहरीर पर रवि के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को जाजूमई चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
father killed six month old baby girl in firozabad
घटनास्थल पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध कोतवाल गिरीश चंद्र ने बताया कि दो दिनों से रवि से उसकी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर वो गुस्से में था। रविवार को रवि अपनी छह मार की पुत्री को लेकर घर से निकल गया। ग्रामीण ने उसे बच्ची को नहर में फेंकते देखा था। 
विज्ञापन
father killed six month old baby girl in firozabad
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
आरोपी रवि ने 15 माह पहले प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले पत्नी गर्भवती थी। शादी को लेकर परिवार में कलह रहती थी। इसके चलते आए दिन झगड़ा होता था। वहीं घटना के बाद बच्ची की मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने भी आरोपी से दूरी बना ली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed