फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. दीप्ति की मौत का मामला: वारंट जारी होने पर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Sat, 19 Sep 2020 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Sep 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Police could not arrest the accused in agra
डॉक्टर दीप्ति का फाइल फोटी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल की दहेज के लिए हत्या के मामले में फरार आरोपी ससुर डॉ. एससी अग्रवाल सहित चारों आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं, जबकि पुलिस ने कोर्ट से वारंट भी लिए थे। उधर, डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला ने धेवती को दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी ससुरालीजन उसे रिश्तेदार के पास छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में धेवती का ख्याल रिश्तेदार ठीक से नहीं रख रहे हैं।  
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Police could not arrest the accused in agra
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज क्षेत्र के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल की छह अगस्त को इलाज के दौरान मौत हुई थी। कोसी निवासी पिता डॉक्टर नरेश मंगला ने दहेज हत्या और गर्भपात की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। 
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Police could not arrest the accused in agra
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आठ अगस्त को पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल को जेल भेजा था। डॉ. नरेश मंगला ने पुलिस से कहा है कि बेटी ने एक बच्ची को गोद लिया था। वह दो साल की है। उसका नाम इनाया रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Police could not arrest the accused in agra
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ससुर डॉक्टर एससी अग्रवाल, सास अनीता अग्रवाल, जेठ डॉक्टर अमित और जिठानी डॉक्टर तूलिका फरार हैं। उनके गैर जमानती वारंट जारी हो गए, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। डॉक्टर तूलिका अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई हैं। इनाया को एक रिश्तेदार के घर पर छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
Dr. Deepti Agarwal Death Case: Police could not arrest the accused in agra
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
डॉ. नरेश मंगला बच्ची अपने पास लाना चाहते हैं, जिससे उसका ख्याल रख सकें। इस संबंध में पुलिस के अधिकारियों से भी गुहार लगाई। सीओ सदर महेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके लिए टीमों को लगाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed