फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरेश पचौरी हत्याकांडः जेल में बंद अपराधी ने शूटरों से कराई थी हत्या, खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

Fri, 25 Dec 2020 03:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Dec 2020 03:30 AM IST
विज्ञापन
Agra Police Reach Criminal Of Property Dealer Murder Case
हरेश पचौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा सदर के राजपुर चुंगी में दस्तावेज लेखक एवं प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी की हत्या के पीछे जमीन की खरीद फरोख्त में वर्चस्व की जंग होने की बात सामने आई है। जेल में बंद अपराधी के गुर्गों ने सुपारी लेकर हत्या की है। हालांकि शूटर और नामजद आरोपी बीपी अब तक हाथ नहीं आ सके हैं। दूसरे नामजद आरोपी विष्णु रावत से पूछताछ में पुलिस को सुराग मिला है।
Agra Police Reach Criminal Of Property Dealer Murder Case
हरेश पचौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
राजेश्वर मंदिर के बराबर में रहने वाले दस्तावेज लेखक एवं प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी की 19 दिसंबर को राजपुर चुंगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।

हरेश हत्याकांड: दो चौकियों के बीच हुई वारदात, बदमाश फरार, पुलिस के इकबाल पर सवाल
 
Agra Police Reach Criminal Of Property Dealer Murder Case
सीसीटीवी फटेज में वारदात कैद - फोटो : अमर उजाला
घटना के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा था कि एक शूटर ने पूरी घटना को अंजाम दिया। दूसरा बाइक चला रहा था। परिजनों ने विष्णु रावत और भानु प्रताप मुद्गल उर्फ बीपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें चार अज्ञात लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Reach Criminal Of Property Dealer Murder Case
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विष्णु कुछ दिन पहले धोखाधड़ी के मामले में जेल गया था। इस पर और छानबीन की गई। विष्णु और बीपी जमीनों की खरीद भी करते हैं। मगर, हरेश पचौरी की वजह से जमीनों का धंधा चल नहीं पा रहा था। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि हरेश पचौरी की हत्या जमीनों के वर्चस्व में कराई गई है। फिलहाल कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Agra Police Reach Criminal Of Property Dealer Murder Case
बबलू कुमार, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
धंधा मंदा पड़ा तो जान ले ली
विष्णु ने बताया कि उसका और बीपी का धंधा चल नहीं पा रहा था। वे जिस जमीन का सौदा करते, उसमें हरेश टांग अड़ा देता। इसलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। एक जमीन को लेकर बीपी से हरेश का विवाद भी था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed