फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. निशा हत्याकांड: जान बचाने के लिए चिकित्सक ने किया था संघर्ष, आरोपी ने चाकू से किए थे वार

Mon, 23 Nov 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Agra doctor nisha singhal murder: Doctor struggled to save her life
डॉक्टर निशा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कमलानगर के कावेरी कुंज निवासी दंत चिकित्सक निशा सिंघल ने जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया था। उन्होंने बचने के लिए घर में टेबल पर रखा चाकू उठाया था, लेकिन हत्यारोपी शुभम पाठक ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद चाकू छीनकर उन पर वार करने लगा। चिकित्सक ने हाथ लगाकर बचने की कोशिश। उनके हाथ पर चाकू लग गया। बाद में आरोपी ने उन्हें पकड़कर गला रेत दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यही बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर गहरा घाव आया है, जिससे निशा की मृत्यु हो गई।

Agra doctor nisha singhal murder: Doctor struggled to save her life
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दंत चिकित्सक निशा सिंघल की शुक्रवार शाम को लूट के दौरान हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी शुभम पाठक निवासी सीता नगर, थाना एत्माद्दौला को देर रात कालिंदी विहार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कई साल से डॉ. निशा के घर आ रहा था। उनके पति डॉ. अजय सिंघल उसे कई बार बुला चुके थे। इस कारण उनके घर के बारे में जानकारी थी।  

Agra doctor nisha singhal murder: Doctor struggled to save her life
डॉक्टर निशा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरीपर्वत सौरभ दीक्षित के मुताबिक, आरोपी शुभम ने बताया कि वह सीधे घर में दाखिल हो गया। प्रथम तल पर चढ़ने के बाद डायनिंग हॉल में पहुंचा। यहां पर डॉ. निशा से अंदर से रुपये लेकर आने की कहने लगा। इसी बीच पीछे से पकड़ने की कोशिश की। डॉ. निशा उसके इरादे भांप गईं। इसलिए डायनिंग टेबल पर रखा चाकू उठा लिया। उसे मारने की कोशिश की, लेकिन शुभम ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। डॉ. निशा ने चाकू को उठाकर शुभम पर वार कर दिया। शुभम के बायें हाथ में चाकू लग गया और खून निकलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra doctor nisha singhal murder: Doctor struggled to save her life
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. निशा ने बालकनी की ओर भागने की कोशिश की। मगर, शुभम की पकड़ से छूट नहीं सकी। आरोपी ने उनसे चाकू छीन लिया। एक वार किया। मगर डॉ. निशा ने अपने हाथ को लगाकर बचने की कोशिश की, वह घायल हो गईं। इसके बाद शुभम ने उनके गले पर वार किया। उन्होंने उससे छूटने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं पाई। बाद में उनके गले को रेत दिया। उस समय बच्चे छत पर दरवाजा बंद करने गए थे। शुभम घर से रुपये और गहने लूटने के बाद बेटे अदव्य और बेटी एनिशा के पास पहुंचा। बच्चों के गले पर चाकू मारा। बाद में जमीन पर सिर पटक दिए। इससे दोनों बेहोश हो गए। इस पर आरोपी उन्हें मरा समझकर छत पर गया। चाकू को छत पर फेंक दिया। अपने हाथ भी धो लिए। 
विज्ञापन
Agra doctor nisha singhal murder: Doctor struggled to save her life
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
20 हजार रुपये की चुका दी उधारी, 15 दिन से था वारदात का प्लान
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सीता नगर निवासी हत्यारोपी शुभम पाठक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। लॉकडाउन में शुभम का काम नहीं चल पाया था। उसने कर्ज ले लिया। उस पर दो लाख रुपये का कर्ज हो गया था। 50 हजार रुपये कर्ज चुका दिया था। मगर, डेढ़ लाख रुपये और बचे थे। यह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। उसने अपने एक परिचित से कर्ज लिया था। युवक बार-बार तगादा कर रहा था। 15 दिन से रुपये के इंतजाम के बारे में सोच रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed