फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के खिलाफ जंग में चिराग तले अंधेरा, इन 'सिपाहियों' के घर ही सैनिटाइज नहीं

Tue, 07 Apr 2020 12:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus fighters house is not sanitized in agra
बाइक को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से बचाने के लिए जगह-जगह सैनिटाइजेशन कर रहे कर्मचारियों के खुद के घरों को अब तक सैनिटाइज नहीं किया जा सका है। फोन आते ही मशीन और केमिकल लेकर दौड़ पड़ने वाले ये कर्मचारी संक्रमण से खुद और अपने परिवार को बचाने के लिए हर जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। ये चाहते हैं कि इनके घर में भी सोडियम हाइपो क्लोराइट का छिड़काव कर पोंछा लगाया जाए। इन्हें अफसरों की अनुमति का इंतजार है।

Coronavirus fighters house is not sanitized in agra
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला
मोपिंग और सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर है। इनकी टीमें बनी हुई हैं। थाने से लेकर जोन ऑफिस तक और ब्लाक से लेकर कमिश्नर दफ्तर तक इन्होंने सैनिटाइज किए हैं। 
Coronavirus fighters house is not sanitized in agra
सैनिटाइजेशन करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

शहर में अब तक कोरोना के 63 मरीज मिल चुके हैं। सभी के घरों और आसपास क्षेत्र भी इन्होंने ही जाकर विसंक्रमण (सैनिटाइजेशन ) किया है। इनमें से एक कर्मचारी ने बताया कि वे हाई रिस्क एरिया में जा रहे हैं, लेकिन ड्यूटी करनी है तो करनी है, सोचना क्या? फिर भी अगर उनके घर भी सैनिटाइज होते तो अच्छा रहता। सैनिटाइजेशन का जो कवच वो अन्य लोगों को पहना रहे हैं, यह उन्हें भी मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus fighters house is not sanitized in agra
मस्जिद को सैनिटाइज करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
जमातियों में संक्रमण मिलने के बाद इनका कार्य दोगुना हो गया है। औसतन रोजाना 40-50 स्थानों की मोपिंग कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का कहना है कि कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। इनके घरों को सैनिटाइज भी कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Coronavirus fighters house is not sanitized in agra
क्वारंटीन के बाहर कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि सैनिटाइजेशन में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उनको मोपिंग के लिए किट, ग्लब्स, विशेष जूते दिए जाते हैं। उनकी रोजाना स्क्रीनिंग भी की जाती है। बचाव के लिए क्या, सावधानी बरतें, इस बाबत भी वो प्रशिक्षित होते हैं। इनके घर अभी तक सैनिटाइज नहीं कराए गए हैं। जरूरत पड़ेगी तो अवश्य कराया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed