{"_id":"63a9316e8722910fd637f959","slug":"corona-in-agra-first-from-italy-this-time-corona-came-from-china-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: पहले इटली से तो इस बार चीन से आया आगरा में कोरोना, हो चुकी हैं 467 मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: पहले इटली से तो इस बार चीन से आया आगरा में कोरोना, हो चुकी हैं 467 मौतें
Mon, 26 Dec 2022 11:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना से जिले में अब तक 37,141 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 467 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी लहर में सर्वाधिक मौतें हुईं। पहली और दूसरी लहर की अपेक्षा तीसरी लहर में लोगों को कम नुकसान पहुंचा।
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि कोरोना टीकाकरण का लोगों को लाभ मिला। टीकाकरण कराने वाले जो लोग संक्रमित भी हुए उनमें सामान्य लक्षण ही रहे। गंभीर अवस्था में नहीं पहुंचे। कोरोना के मरीज जिले में भले ही 25 नवंबर 2022 के बाद से न मिले हों पर जांचें बंद नहीं की गई थी। नियमित रूप से जांचें की जा रही थीं।
आगरा में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर बाजारों में पैदल गश्त करते अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने ताजमहल, किला व रेलवे स्टेशनों की व्यवस्थाएं देखीं
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों ने रविवार को ताजमहल, आगरा किला के अलावा आगरा कैंट, फोर्ट व राजामंडी रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस अड्डे पर कोरोना जांच की व्यवस्थाएं देखीं। सभी जगहों पर संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट से प्रवेश करने वाले सभी पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि संदिग्ध दिखने वाले विदेशी पर्यटकों के नमूने भी लिए गए। पर्यटन स्थलों के साथ रेलवे व बस स्टेशन पर टीमों की सक्रियता और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में कोरोना टीकाकरण कराते युवा
- फोटो : अमर उजाला
एंटीजन के लिए 10 हजार किट मिली
कोरोना की जांचें अब और बढ़ जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग को शासन से कोरोना की एंटीजन जांच के लिए 10 हजार किट और मिल गई है। इससे पहले उपलब्धता कम होने से एंटीजन जांच सभी जगहों पर नहीं की जा रही थी। महज ऑपरेशन के समय एंटीजन जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला