फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Constable Death: साथी सिपाही के मोबाइल छीनने पर हुई थी रार, पूछताछ में सामने आई ये सच्चाई

Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Jul 2022 01:47 PM IST
विज्ञापन
Constable Death In Mathura fight over snatching the mobile of a fellow soldier
Constable Death - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के थाना नौहझील में तैनात सिपाही आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया गया है कि बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे आशीष कमरे पर पहुंचा। यहां पर कुलदीप पाठक और पीयूष शर्मा से बोला कि आज तबियत ठीक नहीं है। कुछ ही देर बाद रोहित भी पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने कमरा बंद करके बीयर पी। मोबाइल पर युवती से वीडियो कॉलिंग पर बातचीत हो रही थी। इसी बीच आशीष का मोबाइल रोहित ने छीन लिया। वहीं से दोनों में रार हो गई। 



पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि कमरे से आवाज बाहर आ रही थी। आशीष बार-बार कह रहा था कि रोहित मोबाइल दे दो। जब मोबाइल मांगने पर नहीं मिला तो दोनों में मारपीट भी हो गई। शरीर पर आई चोटों के निशान मारपीट की तरफ तो इशारा कर रहे हैं। सिपाहियों के झगड़े को सुनकर कुलदीप व पीयूष अपने कमरे में चले गए। रात 12:45 बजे के बाद सिपाहियों के कमरे से आवाज आना बंद हो गई।

Constable Death In Mathura fight over snatching the mobile of a fellow soldier
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि रात ढाई बजे रोहित ने कुलदीप और पीयूष को उठाया। अंदर जाकर देखा तो आशीष का शव पंखे से लटका मिला। रोहित ने नौहझील पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। हालांकि फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं तो पुलिस ने बीयर की केन और मोबाइल को कब्जे में लिया। मोबाइल से ही सिपाही की मौत का राज खुल सकता है। हालांकि पुलिस विभागीय मामला होने के चलते बड़ा ही फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पुलिस केवल तहरीर का इंतजार कर रही है। हालांकि आशीष के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को लटकाने की बात कही है।
Constable Death In Mathura fight over snatching the mobile of a fellow soldier
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

तीनों भाइयों में होनहार था आशीष 

बेटे की मौत की खबर से मेरठ के बरावली गांव में कोहराम मच गया। तीन भाइयों में सबसे छोटा आशीष काफी होनहार था। साल 2020 में सिपाही बन गया। कड़ी मेहनत वाले आशीष पर दोनों भाइयों का पूरा प्रेम था। पिता टेलर की दुकान करते हैं तो सबसे बड़ा भाई रजनीश कुमार मजदूरी करता है। दूसरे नंबर का पंकज कुमार एंबुलेंस चलाता है। आशीष की मौत पर पिता, मामा और दोनों भाइयों के अलावा ग्रामीण भी पोस्टमार्टम पर पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Constable Death In Mathura fight over snatching the mobile of a fellow soldier
पोस्टमार्टम ग्रह पर पहुंचे परिजन विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला

पिता ने लगाया ये आरोप

यहां पर पिता रविंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता और दोनों भाई बार-बार हत्याकर शव लटकाए जाने का आरोप लगा रहे थे। पिता और दोनों भाई पछाड़ खाकर गिर रहे थे। हालांकि देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
Constable Death In Mathura fight over snatching the mobile of a fellow soldier
फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

वीडियोग्राफी के मध्य हुआ पोस्टमार्टम

सिपाही आशीष के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के मध्य दो डॉक्टरों के पैनल से किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आया है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed