फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: कैसा होगा शिवाजी म्यूजियम? सनातन का वैभव और शौर्य की ऐसी गाथा; ये पांच तस्वीरें जीत लेंगी दिल

Fri, 16 Oct 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 09:48 AM IST
सार

ताजमहल के पूर्वी गेट रोड पर बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर निरीक्षण करेंगे। करीब 198.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस म्यूजियम का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, जिसमें सात गैलरियां और 7-डी थिएटर प्रमुख आकर्षण होंगे।
 

विज्ञापन
CM Yogi to Inspect Agra's Shivaji Museum, Featuring 7D Theatre and Seven Galleries
शिवाजी म्यूजियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 ताजमहल पूर्वी गेट रोड पर निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर को पहुंचेंगे। यह म्यूजियम अंदर से कैसा दिखेगा, इसका प्रजेंटेशन अधिकारी देंगे। म्यूजियम में सनातन का वैभव और छत्रपति शिवाजी का आगरा किले में मुगल बादशाह औरंगजेब के सामने दिखाया गया शौर्य नजर आएगा।


सात गैलरियों में पर्यटकों को आगरा की कला, हस्तशिल्प, व्यंजन, नदियां, त्योहार, रिवरफ्रंट गार्डन और छत्रपति के औरंगजेब की कैद से निकल जाने की पूरी कहानी बयां की जाएगी। छह साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही अखिलेश सरकार में शुरू किए गए मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर शिवाजी म्यूजियम कर दिया था। अब इस म्यूजियम का निर्माण कार्य 80 फीसदी हो चुका है। प्रदेश की पहली प्री-कास्ट तकनीक से बनाई गई यह इमारत अपने आप में खास है।
 
Trending Videos
CM Yogi to Inspect Agra's Shivaji Museum, Featuring 7D Theatre and Seven Galleries
शिवाजी म्यूजियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री टाटा प्रोजेक्ट्स की ओर से 198.84 करोड़ रुपये से बनाई गई इस इमारत के निरीक्षण के बाद यहां प्रस्तावित गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। पर्यटन और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें शिवाजी म्यूजियम में प्रस्तावित गैलरी और साज-सज्जा का ब्योरा देंगे।

 
CM Yogi to Inspect Agra's Shivaji Museum, Featuring 7D Theatre and Seven Galleries
 शिवाजी म्यूजियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
7-डी थिएटर में दिखेगा तकनीक का संगम
यूपी टूरिज्म के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि शिवाजी म्यूजियम में 7-डी थिएटर होगा जिसमें तकनीक का संगम होगा। इंटरएक्टिव होने के साथ वर्चुअल रियलिटी, लाइट एंड साउंड शो, डिजिटल आर्काइव इसका हिस्सा होंगे। छत्रपति शिवाजी के औरंगजेब की कैद से बचकर निकलने की साहसिक योजना पर आधारित गैलरी में 7-डी तकनीक दिखेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित दो गैलरी होंगी। एक में उनकी विरासत संजोने और दूसरे में उनके आगरा से निकलकर जाने की कहानी बयां की जाएगी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के साथ प्राचीन शस्त्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi to Inspect Agra's Shivaji Museum, Featuring 7D Theatre and Seven Galleries
 शिवाजी म्यूजियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सांस्कृतिक विरासत की दिखेगी झलक
शक्ति सिंह के मुताबिक आगरा आने वाले विदेशी और भारतीय सैलानियों को संस्कृति की झलक नजर आएगी। काशी की महाशिवरात्रि, देव दीपावली, ब्रज का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, प्रयागराज के महाकुंभ के साथ प्रदेश की नदियों गंगा, यमुना, सरयू और घाघरा से जुड़ी आस्था, संस्कृति व लोक जीवन का चित्रण होगा। आगरा गैलरी में यहां के स्मारक, उनकी स्थापत्य कला व सांस्कृतिक विरासत दिखेगी। इंटीरियर डेकोरेशन पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यूपी के व्यंजन, संस्कृति और स्वाद के साथ हस्तकला प्रदर्शित की जाएगी।


 
विज्ञापन
CM Yogi to Inspect Agra's Shivaji Museum, Featuring 7D Theatre and Seven Galleries
 शिवाजी म्यूजियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूमेरिक्स
- 5.9 एकड़ जमीन पर किया गया निर्माण
- 198.84 करोड़ से बन रहा म्यूजियम

- 2016 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
- 15 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

- 2020 में सीएम ने बदला था नाम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed