मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में कहा कि मिशन शक्ति विजयदशमी के बाद ऑपरेशन शक्ति का रूप लेगा। मिशन शक्ति से एक सप्ताह में काफी बदलाव दिख रहा है। इसी को आगे बढ़ाने की जरूरत है। समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। जागरूकता आने से मिशन शक्ति का उद्देश्य सफल होगा। मिशन शक्ति के सात दिन पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वर्चुअल संबोधन किया। आगरा में थाना हरीपर्वत में कार्यक्रम रखा गया था।
विजयदशमी के बाद 'मिशन शक्ति' बनेगा 'ऑपरेशन शक्ति', सीएम बोले- एक सप्ताह में दिखा काफी बदलाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:17 AM IST
सार
- मिशन शक्ति अभियान विजयदशमी के बाद 'ऑपरेशन शक्ति' बन जाएगा
- मुख्यमंत्री योगी ने कहा- एक सप्ताह में बदलाव दिखा, इसे आगे बढ़ाने की जरूरत
- अभियान को अगले चरण में तहसील और ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन