फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भिड़े सेवायत, जमकर हुई मारपीट, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

Sun, 07 Aug 2022 04:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
Clashed among Sevayats of Banke Bihari temple fiercely fought mathura news
भिड़े सेवायत - फोटो : अमर उजाला

मथुरा वृंदावन का ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर जंग का अखाड़ा बन गया। मंदिर के अंदर दो सेवायतों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान दर्शन करने आए भक्त भी हैरान रह गए। बीच-बचाव का भी प्रयास किया गया, लेकिन फायदा नहीं निकला। किसी की परवाह किए बिना सेवायतों के बीच ये झगड़ा जारी रहा। एक दूसरे का गला दबाते और जमकर थप्पड़ों की बौछार जारी रही। इस विवाद को लेकर मंदिर में आए भक्त परेशान दिखे। वहीं इस  झगड़े और मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने झगड़ा करने वाले सेवायत गोस्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो पिछले दिनों का बताया गया है। इधर इस मामले में न तो मंदिर प्रशासन कुछ बोल रहा है और न हीं पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। सभी इस मामले पर पर्दा डालने के प्रयासों में जुट गए हैं। 

Clashed among Sevayats of Banke Bihari temple fiercely fought mathura news
सेवायतों के बीच होती मारपीट - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मंदिर में भारी भीड़ थी उस समय चढ़ावे को लेकर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों के बीच झगड़ा हो गया। देखते-देखते झगड़ा गाली गलौज और मारपीट में तक पहुंच गया। 
Clashed among Sevayats of Banke Bihari temple fiercely fought mathura news
सेवायतों के बीच होती मारपीट - फोटो : अमर उजाला
एक गोस्वामी के हाथ में डंडा था, जबकि दूसरा खाली हाथ लड़ता रहौ। झगड़ा होते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालुओं ने उनके झगड़े को शांत कराने का प्रयास करने लगे। लेकिन दोनों सेवायत एक दूसरे को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट पर अमादा थे। इसी दौरान किसी ने उनके झगड़े की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Clashed among Sevayats of Banke Bihari temple fiercely fought mathura news
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
वायरल हो रहा झगड़े का वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली ले गई, लेकिन दोनों पक्षों में आपस में समझौता होने के कारण मामला शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
Clashed among Sevayats of Banke Bihari temple fiercely fought mathura news
सेवयतों को बीच होती मारपीट - फोटो : अमर उजाला
मंदिर प्रबंधन द्वारा सेवायत गोस्वामियों के बीच हुए झगड़े की जानकारी मंदिर प्रशासक को दे दी है। आए दिन मंदिर सेवायतों में चढ़ावे को लेकर हो रहे झगड़े पर कड़ी कार्रवाई ना होना किसी दिन बड़ी घटना का कारण भी बन सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed