फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 13 Nov 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/मथुरा Updated Tue, 13 Nov 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
chhath puja celebration in agra mathura
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम के साथ मनाया जाने वाले सूर्य उपासना के महापर्व छठ की छटा ब्रज में भी छा गई है। आगरा और मथुरा में यमुना के घाटों पर मंगलवार को बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की संस्कृति जीवंत हो गई। 

तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

chhath puja celebration in agra mathura
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
छठ मैया को मनाने के लिए मंगलवार शाम को यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आस्था के रंग में रंगे लोग सिर पर प्रसाद की टोकरी रख नाचते गाते घाटों पर पहुंचे। यहां पूजन के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। 

तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

chhath puja celebration in agra mathura
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
गीतों के माध्यम से महिलाओं ने छठ मैया के प्रति श्रद्धा के भाव व्यक्त किए।  ‘दउरा सजा के हम आइल बानी हो, आदित्य तोहरी दुआर, छठी मइया देई दरसनवा न हो, कठिन बरतिया तोहार...। घाटों पर पूजा पाठ के बाद सूर्यास्त के समय अर्घ्य दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

chhath puja celebration in agra mathura
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर, रामबाग, हाथीघाट, पोइया, दशहरा, कैलाश घाट भक्ति का सागर उमड़ता रहा। मांग से लेकर नाक तक सिंदूर लगाए महिलाओं के चेहरे से तेज झलक रहा था। गीली धोती पहने और हाथों में फल पकवानों से लदी टोकरी प्रकाश पुंज को भेंट की। 
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रज में यमुना घाटों पर छाई छठ पर्व की छटा, व्रतियों ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

chhath puja celebration in agra mathura
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पुत्र की प्राप्ति, पति की दीर्घायु, रोगों से मुक्ति और परिवार में सुख शांति की कामना की। महिलाएं दंडवत होते हुए घाटों तक पहुंची। बच्चों में उमंग उत्साह नजर आ रहा था। बुधवार को सुबह सूर्योदय पर अर्घ्य दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed