{"_id":"63a48ffb3224f5272f2790a6","slug":"changes-in-the-system-of-darshan-at-bankebihari-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर पर दर्शन की व्यवस्था में बदलाव, इस तरह किया जाएगा भीड़ को नियंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर पर दर्शन की व्यवस्था में बदलाव, इस तरह किया जाएगा भीड़ को नियंत्रित
Fri, 23 Dec 2022 07:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 23 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस मंदिर के एक किलोमीटर के दायरे में व्यवस्थाओं में और बदलाव करने जा रही है। मंदिर की सड़कों पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन स्थानों पर बैरीकेट लगाए जाएंगे। यहां से लोगों को रोककर लाइन में मंदिर की ओर रवाना किया जाएगा। इसके साथ मंदिर की ओर आने वाले सभी रास्तों पर आगामी दस दिन तक ई-रिक्शा और टेंपों पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। आपातकाल की स्थितियों में ई-रिक्शा को प्रवेश की अनुमति होगी।
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा
वृंदावन शहर में ई-रिक्शा से लोगों को सुविधा से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार पुलिस ने 24 और 25 दिसंबर को वृंदावन में भीड़ के मद्देनजर पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है।
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यहां होगी पार्किंग व्यवस्था
- यमुना एक्सप्रेसवे- से आने वाले वाहन दारुक पार्किंग और टीएफसी मैदान पर पार्क होंगे। यहां स्थान भरने पर वाहनों को इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टैंड पार्किंग, मंडी समिति पार्किंग पर रोका जाएगा।- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन टीएफसी पार्किंग और चौहान पार्किंग पर पार्क होंगे। इसके बाद आईटीआई मैदान और गांव धौरेरा में पागल बाबा मंदिर की खाली जमीन पर वाहन पार्क होंगे।
- छटीकरा से आने वाले बड़े वाहन माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने और बराबर पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। छोटे वाहन मल्टीलेबल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग, रॉयल भारती मोड़ पर पार्क होगे।
-नगला रामताल की ओर से आने वाले वाहनों को छ: शिखर मंदिर के पास पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जूते उतारकर मंदिर आएं
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि शनिवार-रविवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्त जूते चप्पलों को गाड़ी या जूताघर में उतारकर आएं।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर की गली में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला