{"_id":"630a53cefc0c4571b7666a53","slug":"chambal-river-water-level-decreasing-in-bah-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flood: घटने लगा चंबल का जलस्तर, मुसीबतें बरकरार, अभी भी बाढ़ के पानी और अंधेरे में डूबे हैं कई गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flood: घटने लगा चंबल का जलस्तर, मुसीबतें बरकरार, अभी भी बाढ़ के पानी और अंधेरे में डूबे हैं कई गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, बाह (आगरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंबल की बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के बाह और पिनाहट क्षेत्र में चंबल का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन खतरे के निशान से अभी भी नदी ऊपर बह रही है। बाढ़ का पानी बाह तहसील के 20 गांवों की गलियों और घरों में भरा है। बिजली कटी होने से प्रभावित गांव अंधेरे और पानी में डूबे हैं।
बृहस्पतिवार को चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब आठ मीटर ऊपर 137.80 मीटर तक पहुंच गया था। 20 गांवों पानी में डूब गए। लोगों को जान बचाने के लाले पड़ गए थे। शुक्रवार से जल स्तर घटने लगा। शनिवार को यह 132 मीटर रह गया। लाल निशान 130 मीटर है। गुढ़ा, रानीपुरा, भटपुरा, मऊ की मढै़या आदि गांवों में एसडीआरएफ टीम 103 लोगों बचाने के बाद वापस लौट गई। जल पुलिस अभी भी डेरा डाले है।
बाढ़ से बाह के 20 गांवों मऊ की मढै़या, गोहरा, रानी पुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरना पुरा, डगोरा, कछियारा, रेहा, उमरैठापुरा, भगवान पुरा, पुरा डाल, पुरा शिवलाल, बीच का पुरा, क्योरी, कुंवर खेड़ा, धांधू पुरा, सिमराई, जेबरा, जगतू पुरा के घर, खेत, गलियां डूबने से तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। शनिवार को छह गांवों गोहरा, रानी पुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरना पुरा, भगवान पुरा में स्टीमर से लोगों को निकाला गया।
2 of 5
नाती को गोद में लिए बैठीं केतुकी देवी
- फोटो : अमर उजाला
बाढ़ का पानी भगवान पुरा गांव के केतुकी देवी के घर में बृहस्पतिवार को भर गया था। वह अपने नाती सत्यम को लेकर पानी से होकर निकली तो रपट कर गिर गई। जिससे दोनों घायल हो गए। सत्यम का हाथ टूट गया। केतुकी देवी ने बताया कि बाढ़ में घर में रखी नगदी और सामान डूब गया। नाती का प्लास्टर चढ़वाने के लिए पहने सोने के गहने पांच हजार रुपये में गिरवी रखने पडे़। दर्द से कराहती केतुकी देवी ने बताया कि वह अपना इलाज तक नहीं करा पाईं।
3 of 5
गांव पुरा भगवान में बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
भगवानपुरा गांव के 100 घर डूब गए हैं। करीब 700 लोगों ने चंबल के टीले पर शरण ले रखी है। यहां पर पेयजल का कोई इंतजाम नहीं है। बाढ़ के पानी से प्यास बुझानी पड़ी। शनिवार की सुबह गांव के खादर में भरे पानी में चार बच्चियां कामिनी, पूजा, सोनी, छाया नहातीं मिली। पास के ही दूसरे खादर में मंजू अपनी बच्ची को नहला रही थी। पूछने पर बोली कि पानी का कोई इंतजाम नहीं है। बाढ़ के पानी में ही नहाते धोते है। इसी पानी को छानकर पी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रशासन से मदद न मिलने से आहते हैं जयश्री
- फोटो : अमर उजाला
चंबल की बाढ़ में गोहरा गांव के 150 परिवार उजड़ गए। ग्रामीणों की आंखों में तबाही का मंजर आंसू बन कर टपक रहा है। अबतक कोई राहत न मिलने से आहत पीड़ित परिवार गुस्से में हैं। गांव की जयश्री पानी उतरने के बाद छत पर रखे सामान को दिखाकर बोली, कुछ भी नहीं बचा है। दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। शिवानी की आंखों में तबाही का मंजर बरस पड़ा। वह बोली कि बाढ़ में सब कुछ नष्ट हो गया। अब तक कोई सहारा या मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
गोहरा गांव में बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
गांव की एक गली में मौजूद लोग अखबारवालों को ही प्रशासन का अमला समझ बैठे, कुछ भी बोलने से पहले बरस पडे़। कोई मदद नहीं, सब दिखावा है। कोई बाढ़ की तबाही के जख्म पर मरहम लगाने को अब तक झांका नहीं है। ब्रजेश, उमाशंकर, द्रोपदी, पुष्पा, भूरी देवी ने बताया कि राशन तक नहीं मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।