फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबक: बिना मास्क के बाजार बंद कराने पहुंचे दरोगा, खुद का ही कट गया चालान

Sat, 17 Apr 2021 06:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Apr 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
challan issued against police inspector for not wearing mask in agra
बिना मास्क के कार में बैठे दरोगा दिलावर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आगरा जिले में मास्क और उचित दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में थाना कागारौल के दरोगा खुद ही नियमों को ताक पर रखकर आम लोगों को पाठ पढ़ाने पहुंच गए। दरोगा को बिना मास्क के देखकर लोग भड़क गए। शिकायत ऊपर तक पहुंची तो दरोगा का चालान काट दिया गया। अगली स्लाइड्स में पढ़िए पूरा मामला....




कोरोना कर्फ्यू: शनिवार रात आठ बजे से 35 घंटे का 'लॉकडाउन', नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

challan issued against police inspector for not wearing mask in agra
बिना मास्क के दरोगा दिलावर - फोटो : अमर उजाला
मामला थाना कागारौल का है। थाने के दरोगा दिलावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह से वायरल हो रहा है, जिसमें दरोगा और दुकानदारों के बीच बहस हो रही है। दरोगा मास्क नहीं लगाए हैं। इस पर दुकानदार उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं। 


challan issued against police inspector for not wearing mask in agra
बिना मास्क के कार में बैठे दरोगा दिलावर और चालक - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन का फैसला किया है। इसके तहत शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक सभी बाजार बंद रहेंगे। थाना कागारौल के दरोगा दिलावर बिना वर्दी में सुबह ही बाजार बंद कराने पहुंच गए। खास बात यह कि दरोगा ने मास्क भी नहीं लगाया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
challan issued against police inspector for not wearing mask in agra
बिना मास्क के कार में बैठे दरोगा दिलावर - फोटो : अमर उजाला
दरोगा का बिना मास्क देखकर दुकानदार भड़क गए। बाजार में हंगामा होने लगा। नियम तोड़ने पर घिरे दरोगा दिलावर दुकानदारों का गुस्सा देख चुपचाप कार में बैठे और चलते बने। दुकानदारों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उच्च अधिकारियों से भी दरोगा की शिकायत की गई।
विज्ञापन
challan issued against police inspector for not wearing mask in agra
एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है। इसमें साफ दिख रहा है कि दरोगा दिलावर कागारौल का बाजार बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं। दरोगा बिना वर्दी और मास्क के हैं, जोकि गलत है। मास्क न पहनने पर नियम के तहत उनका चालान किया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed