कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारकों को बंद करने का आदेश गुरुवार शाम को जारी कर दिया गया। इसके बावजूद शुक्रवार को मेहताब बाग के दरवाजे एक टीवी सीरियल की शूटिंग के लिए खोल दिए गए। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो शूटिंग रुकवाई गई। इसके बाद मेहताब बाग से कलाकारों और शूटिंग यूनिट को बाहर निकाला गया।
2 of 5
मेहताब बाग के मुख्य गेट पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक टीवी सीरियल की शूटिंग चल रही है। बुधवार को ताजमहल में शूटिंग हुई थी। इस बीच गुरुवार शाम को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया।
3 of 5
मेहताब बाग में प्रवेश करते शूटिंग यूनिट के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
संस्कृति मंत्रालय के आदेश के बाद शुक्रवार सुबह आगरा के सभी संरक्षित स्मारकों के द्वार पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए। इसके बावजूद टीवी सीरियल के कलाकार और शूटिंग यूनिट मेहताब बाग में पहुंच गई। शूटिंग यूनिट ने मेहताब बाग में कुछ शॉट्स ले लिए।
4 of 5
मेहताब बाग में शूटिंग यूनिट के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि एएसआई के कर्मचारी ने मुख्य गेट बंद कर शूटिंग यूनिट और कलाकारों को पीछे के दरवाजे से महताब बाग में प्रवेश दे दिया। यूनिट ने शूटिंग भी शुरू कर दी। इस बीच मेहताब बाग के वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो गए। इससे एएसआई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
5 of 5
मेहताब बाग से ताजमहल का खूबसूरत दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई कर्मचारियों ने मेहताब में टीवी सीरियल की शूटिंग रुकवा दी और यूनिट को बाहर निकाला गया। शूटिंग यूनिट ने सदस्यों का कहना था कि उन्हें स्मारक बंदी के आदेश की जानकारी नहीं थी। उधर, एएसआई अधिकारियों ने भी स्मारक में शूटिंग से इंकार किया है।