फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पत्नी से वीडियो कॉल पर बात... फिर कारोबारी ने बेटी को जहर देकर खुद भी दी जान; थाली और पुड़िया में मिला ये

Sun, 01 Dec 2024 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Dec 2024 09:13 AM IST
सार

आगरा में कारोबारी ने बेटी को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से थाली और पुड़िया में कुछ सामान मिला है। पुलिस इसे फॉरेंसिक लैब भेजेगी।

विज्ञापन
Businessman suicide along with his daughter Police send powder found in plate and packet to forensic lab agra
बेटी का फाइल फोटो और जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के कटरा वजीर खां में शुक्रवार को जूता कारीगर चंद्रप्रकाश और उनकी दिव्यांग बेटी की मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। थाली और पुड़िया में मिले पाउडर को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया है। जूता कारीगर की पत्नी ने किसी विवाद से इन्कार किया है। शुक्रवार को कटरा वजीर खां निवासी चंद्रप्रकाश और उनकी 14 साल की दिव्यांग बेटी खुशी के शव घर में मिले थे। 


 
Businessman suicide along with his daughter Police send powder found in plate and packet to forensic lab agra
बेटी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुशी कमरे में बेड पर पड़ी थी, जबकि रसोई में फंदे से चंद्रप्रकाश का शव लटका था। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। रसोई में एक पुड़िया मिली थी, जिसमें विषाक्त पदार्थ होने की आशंका जताई गई। साथ ही एक थाली थी, जिसमें खाना खाकर छोड़ दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुशी की मौत का कारण पता नहीं चल सका। विसरा सुरक्षित किया गया है। 

 
Businessman suicide along with his daughter Police send powder found in plate and packet to forensic lab agra
विलाप करते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशंका जताई गई कि उसे विषाक्त पदार्थ दिया गया। वहीं पिता की रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाना आया है। थाना प्रभारी का कहना है कि रसोई में मिली पुड़िया और थाली को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोगों ने भी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman suicide along with his daughter Police send powder found in plate and packet to forensic lab agra
विलाप करतीं घर की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी बोली- कोई विवाद नहीं था
चंद्रप्रकाश की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। चंद्रप्रकाश ने एक साल पहले दूसरी शादी दिल्ली की सीमा से की थी। पति की मौत की जानकारी पर सीमा ने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बैंक से कॉल आने के कारण मायके गई थी। पति से शाम को 6 बजे बात हुई थी। वीडियो कॉल किया था। उन्होंने कोई परेशानी नहीं बताई थी। अचानक क्या हुआ उन्हें नहीं पता। पति से उनका कोई विवाद नहीं था।
 
विज्ञापन
Businessman suicide along with his daughter Police send powder found in plate and packet to forensic lab agra
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहीं बेटी ने तो नहीं खाया था जहर
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल यही अनुमान है कि पिता ने बेटी को खाने में जहर देने के बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई इंद्रजीत से पूछताछ की गई थी। उन्होंने रात करीब 10 बजे भाई चंद्रप्रकाश को देखा था। वह सोने जा रहे थे। मगर, भतीजी नजर नहीं आई थी। उन्हें लगा कि वह अंदर कमरे में सो रही है। इस कारण ज्यादा पूछताछ नहीं की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed