फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पॉश कॉलोनी में लूट: कोरोबारी से तमंचा दिखाकर छीना थैला, थाने से सिर्फ 100 मीटर दूर वारदात; सुरक्षा पर उठे सवाल

Thu, 27 Aug 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 10:25 AM IST
सार

आगरा के कमला नगर में थाने से महज 100 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पोशाक कारोबारी से 2.50 लाख रुपये, मोबाइल और टैबलेट लूट लिया। पुलिस जांच में बदमाशों के रावतपाड़ा से पीछा करने की बात सामने आई है और 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर चार टीमें तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
Businessman Robbed Near Kamla Nagar Police Station
कमला नगर में लूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में थाने से 100 मीटर की दूरी पर मंगलवार रात पोशाक कारोबारी आनंद गुप्ता से हुई 2.50 लाख रुपये, टैबलेट और मोबाइल की लूट में पुलिस खाली हाथ है। कारोबारी परिवार दहशत में हैं। उनका कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं थी। इससे थाने के पास वारदात कर बदमाश आसानी से भाग गए। घटना से कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है।


जी ब्लॉक, कमला नगर निवासी कारोबारी आनंद गुप्ता ने बताया कि उनकी आत्माराम कर्मचंद के नाम से फर्म है। 40 साल से पोशाक का कारोबार कर रहे हैं। रावतपाड़ा में मन: कामेश्वर मंदिर के पास दुकान है। पीछे गली में गोदाम है। होल सेल बिक्री भी करते हैं। कुल 12 कर्मचारी काम करते हैं। रोजाना नौ बजे तक घर आ जाते हैं। जन्माष्टमी का माल मंगलवार रात आया था। भुगतान के लिए रुपये अपने पास रखे थे।
 
Businessman Robbed Near Kamla Nagar Police Station
पीड़ित व्यापारी आनंद गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह रात में 11 बजे गोदाम से कर्मचारी ऋषि के साथ स्कूटी से चले। यमुना किनारा, वाटरवर्क्स होते हुए सर्विस रोड पर आने के बाद जी ब्लॉक में घुसे। पहले कर्मचारी को उतार दिया। इसके बाद अपने घर जा रहे थे। घर से 100 मीटर की दूरी पर थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक आगे लगाकर वहीं लूट लिया। बदमाशों की उम्र 25-30 साल थी। आगरा के ही लग रहे थे। वारदात स्थल थाने से 100 मीटर की दूरी पर है। बदमाश थाने के पास से ही हाईवे की तरफ भाग गए।
Businessman Robbed Near Kamla Nagar Police Station
क्षेत्रीय निवासी ममता शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग बोले, त्योहार पर भी सुरक्षा का इंतजाम नहीं
क्षेत्रीय निवासी ममता शर्मा ने कहा कि कमला नगर में कई कारोबारी, अधिकारी, विधायक और सांसद के आवास हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। खासतौर पर त्योहार पर गश्त बढ़ानी चाहिए। थाने के पास लूट होना लोगों के चिंता की बात है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Businessman Robbed Near Kamla Nagar Police Station
क्षेत्रीय निवासी ऋषि अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय निवासी ऋषि अग्रवाल का कहना है कि  पुलिस की गश्त नहीं रहती है। कई बार लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती की घटना हुई थी। इसके अलावा भी बाइकर्स गैंग मोबाइल और चेन लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। त्योहार पर ज्यादा सतर्कता की जरूरत है। 
विज्ञापन
Businessman Robbed Near Kamla Nagar Police Station
क्षेत्रीय निवासी नेहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्षेत्रीय निवासी नेहा ने बताया कि कमला नगर बाजार में बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं। मगर सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं होता है। शिकायत पर सुनवाई भी नहीं होती है। थाना पुलिस को सक्रिय करने की जरूरत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed