फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Encounter In Mainpuri : भागते हुए बदमाश ने दरोगा पर दागी गोली, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई जान

Mon, 25 Jul 2022 07:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Jul 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Bullet proof jacket saved the life of the inspector during the encounter in Mainpuri
जमीन पर पड़ा घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में सोमवार दोपहर को गरगई मार्ग पर पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक गोली दरोगा के सीने में जा लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से दरोगा की जान बच गई। मुठभेड़ के दौरान आगरा मार्ग पर घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने 21 जुलाई को कस्बा घिरोर के गांव बादशाहपुर निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह की हत्या कर दी थी। उससे दो लाख रुपये लूट लिए थे। आरोपियों ने शव को नहर किनारे फेंक दिया था। इसके बाद फरार हो गए थे। स्वाट टीम और दन्नाहार पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को गरगई मार्ग पर पुलिस की हत्यारोपियों से मुठभेड़ हो गई। 

Bullet proof jacket saved the life of the inspector during the encounter in Mainpuri
घायल आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी फरार हुए तीन बदमाशों का पीछा कर रहे थे, तभी एक बदमाश ने गोली चला दी, जो थाने दन्नाहार के दरोगा पंकज वैदवान के सीने में जा लगी। गनीमत रही कि दरोगा बुलट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। जैकेट की वजह से दरोगा की जान बच गई। 
Bullet proof jacket saved the life of the inspector during the encounter in Mainpuri
गोली लगने से घायल हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
स्वाट टीम के सिपाही ओमपाल हत्यारोपियों का पीछा करते-करते काफी दूर तक निकल गए। उन पर भी बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए। इसके बावजूद ओमपाल, राधेश्याम और सिपाही मोहन ने दो हत्यारोपी सोनू और रतनवीर को पकड़ लिया, लेकिन विनय बारिश के बीच फायर करता हुआ वहां से भागने में कामयाब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bullet proof jacket saved the life of the inspector during the encounter in Mainpuri
घायल आरोपी से पूछताछ करते एसपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि आरोपी सोनू, रतनवीर और विनय शाक्य की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। दो इनामी सहित तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इनामी विनय को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
Bullet proof jacket saved the life of the inspector during the encounter in Mainpuri
घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक हत्याकांड के खुलासे और हत्यारोपियों के पकड़े जाने पर एसपी कमलेश दीक्षित ने पुलिस टीम की सराहना की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, जैकब फर्नाडीज, थानाध्यक्ष दन्नाहार विनोद कुमार, एसआई अमित सिंह, पंकज वैदवान सहित टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed