फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन की डोली के संग जा रहे भाई की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 01 Jul 2020 05:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 01 Jul 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Brother Died In Road Accident Goes With Sister Marriage Car
अनुराग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा में थाना बागवाला क्षेत्र के गांव गोलाकुंआ के पास वाहन की चपेट में आने से बहन की डोली के साथ जा रहे युवक की मौत हो गई जब कि मौसेरा भाई घायल हो गया। रीति रिवाज के अनुसार बुधवार को बहन ससुराल में बिना भाई के नहीं जाती है। भाई इसी के चलते बाइक से जा रहा था।
Brother Died In Road Accident Goes With Sister Marriage Car
युवक की मौत के बाद विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बावरपुर निवासी अनुराग (18) पुत्र बृजेश कुमार की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया अनुराग की चचेरी बहन कीर्ति की मंगलवार की शाम गांव तिसौली थाना अलीगंज से बरात आई थी। 
Brother Died In Road Accident Goes With Sister Marriage Car
युवक की मौत के बाद विलाप करता परिवार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह दूल्हा अंकित के साथ कीर्ति ने सात फेरे लिए और ससुराल के लिए डोली रवाना हुई। बुधवार का दिन होने की वजह से बहन के साथ भाई के जाने का रिवाज है। ऐसे में परिजनों ने अनुराग को भेज दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brother Died In Road Accident Goes With Sister Marriage Car
अनुराग के परिजन और अनुराग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कार में जगह नहीं होने के चलते अनुराग बाइक से जा रहा था, उसके साथ मौसेरा भाई प्रवीन भी था। सुबह करीब नौ बजे एटा-अलीगंज रोड स्थित गांव गोलाकुंआ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक चला रहे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। मौसेरा भाई प्रवीन पुत्र विनोद निवासी मोहम्मदाबाद जिला फर्रूखाबाद घायल हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद शादी वाले घर में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।  
 
विज्ञापन
Brother Died In Road Accident Goes With Sister Marriage Car
demo pic
हादसे की खबर पाकर नव विवाहिता बहन कीर्ति और दूल्हा अंकित सन्न रह गए। उनकी गाड़ी बाइक के आगे चल रही थी, प्रवीन ने हादसे की सूचना दी तो ससुराल जाना छोड़ वापस लौट भाई की देखरेख में जुट गईं। परिजनों ने समझा-बुझाकर और दिलासा देकर उन्हें विदा किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed