फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एओएम माैत केस: डीआरएम ऑफिस में रेलवे अफसर की लाश, पास पड़े थे विषाक्त पदार्थ के पाउज; पत्नी ने लगाए ये आरोप

Mon, 02 Nov 2026 10:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 02 Nov 2026 10:06 PM IST
सार

आगरा के डीआरएम कार्यालय में सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति का शव देख पत्नी की चीख निकल गई। उन्होंने रेलवे अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Body of AOM found at DRM office in Agra
रेलवे अधिकारी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर मध्य रेलवे के सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक सिंह कुशवाहा की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव डीआरएम कार्यालय परिसर में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) कुलदीप मीणा के केबिन में सोफे पर पड़ा मिला। पत्नी आस्था रानी ने उन पर मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना सदर में तहरीर दी है। केबिन में ही एक डायरी में सुसाइड नोट लिखा मिला है।


Trending Videos
Body of AOM found at DRM office in Agra
माैके पर जांच करती फाॅरेंसिक टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर जिले के थाना सैदपुर क्षेत्र में गांव खजुरा निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा पुत्र नागेंद्र सिंह कुशवाहा उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में एओएम थे। 17 अगस्त को प्रयागराज मंडल से प्रोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण आगरा हुआ था। रविवार को उनकी पीईटी की वजह से रात में ड्यूटी लगी थी। जहां शव मिला वहां केबिन में उल्टियां हुई थीं और विषाक्त पदार्थ के दो पाउच भी मिले। रात करीब 11 बजे अभिषेक को रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल, डायरी और पाउच कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 
Body of AOM found at DRM office in Agra
एओएम माैत केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी आस्था रानी के मुताबिक, रविवार दोपहर तीन बजे अभिषेक घर से कार्यालय के लिए निकले। शाम चार बजे कुछ देर के लिए घर आए और आनन-फानन में डायरी लेकर दोबारा कार्यालय चले गए। शाम पांच बजे उनका एक सहयोगी घर पहुंचा और अभिषेक के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया कि वह कार्यालय में हैं। इस पर सहयोगी ने कहा कि वहां नहीं हैं। फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। निजी मोबाइल पर मैसेज का जवाब भी नहीं आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Body of AOM found at DRM office in Agra
रेलवे अधिकारी की पत्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर परेशान होकर उन्होंने भदोही में रह रहे अपने पिता सुभाष चंद को फोन किया और पति का पता न चलने की जानकारी दी। पिता ने बताया कि अभिषेक कार्यालय में ही हैं और केबिन का दरवाजा बंद है। रात करीब 10:30 बजे वह डीआरएम कार्यालय पहुंचीं। स्टाफ के लोग उनके केबिन में पहुंचे लेकिन वह वहां नहीं मिले। वह वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य के केबिन में सोफे पर पड़े मिले। चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन
Body of AOM found at DRM office in Agra
डीआरएम कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी आरोप लगाते हुए चीखने लगीं। साथ आए लोगों ने उन्हें संभाला। मौके पर थाना सदर पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने मोबाइल, डायरी और विषाक्त पदार्थ के दो पाउच बरामद किए। पोस्टमार्टम में विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका के चलते विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed