फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज का काला सचः रोजी-रोटी के लिए मुश्किल, यहां आसानी से मिल जाती है पिस्तौल

Thu, 01 Feb 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 01 Feb 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
black face of kasganj district after violence
उपद्रव की सूचना पर भागते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सांप्रदायिक हिंसा के बाद चल रहे सर्च आपरेशन में पुलिस को बलवाइयों के घर से पिस्तौल, तमंचे, देसी बम मिल रहे हैं। आपरेशन और चलेगा, तो और बरामदगी होगी। कासगंज के लिए यह नई बात नहीं है।
black face of kasganj district after violence
कासगंज - फोटो : अमर उजाला
यहां तमंचे पिस्तौल खिलौनों की तरह आसानी से मिल जाते हैं। मुश्किल तो रोजी रोटी ढूंढना है। न कोई मील है, न कारखाना। रोजगार के लिए नौजवान बाहर जाते हैं। ढंग के अस्पताल तक नहीं है शहर में।
black face of kasganj district after violence
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जब पकड़ना चाहती है, तभी असलाह मिल जाते हैं। पिछले चुनाव में तीन कारखाने पकड़े गए थे अवैध असलाह के। विधान सभा चुनाव से पहले कई खेप मिली थीं। अब हिंसा के बाद तलाशी हो रही है तो असलाह मिल रहे हैं। मथुरा, आगरा के ल‌िए भी यहां से असलाहों की खेप जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
black face of kasganj district after violence
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हथियारों के कई सौदागर हैं जिले में। पुलिस कभी कभी इन पर ध्यान देती है। दूसरी ओर सरकार इस जिले को कुछ खास दे नहीं पाई है। कई विभागों के दफ्तर तक नहीं खुले हैं। 2008 में यह एटा से काटकर कासगंज को नया जिला बनाया गया था। दस सालों में एक भी बड़ी फैक्ट्री नहीं लगी है।
विज्ञापन
black face of kasganj district after violence
बच्चे स्कूल गए - फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने की बात थी। बोर्ड लगे लेकिन उद्योग नहीं। सोरो गेट मार्केट के कारोबारी राजकुमार कहते हैं कि यहां न मेडिकल कॉलेज है, न इंजीनियरिंग कॉलेज। डिग्री कॉलेजों में गिनती के कोर्स हैं। जिले में कारखाने नहीं खुल रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed