{"_id":"6075d4d78ebc3ec89440e4fa","slug":"bjp-leader-brother-murder-case-in-agra-police-investigation-starts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा व्यापारी हत्याकांड: फूफा बताकर अपार्टमेंट में आए महिला सहित तीन लोग, सुबह मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा व्यापारी हत्याकांड: फूफा बताकर अपार्टमेंट में आए महिला सहित तीन लोग, सुबह मिली लाश
Wed, 14 Apr 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:09 AM IST
सार
अपार्टमेंट में रात 11 बजे महिला समेत चार लोग यह कहते हुए आए कि फ्लैट नंबर 10 में रहने वाले किशन गोपाल अग्रवाल उनके फूफा हैं। तीन घंटे बाद रात में दो बजे जब वह वापस गए तो चौकीदार से यह कहकर गेट खुलवाया कि परिवार में किसी की मौत हो गई है।
विज्ञापन
व्यापारी का फाइल फोटो और जानकारी जुटाते नवीन अरोरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट कर्फ्यू के दौरान फ्री गंज स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी की हत्या के मामले में चौकीदार ने कई अहम जानकारियां दी हैं। अपार्टमेंट में रात 11 बजे महिला समेत चार लोग यह कहते हुए आए कि फ्लैट नंबर 10 में रहने वाले किशन गोपाल अग्रवाल उनके फूफा हैं। तीन घंटे बाद रात में दो बजे जब वह वापस गए तो चौकीदार से यह कहकर गेट खुलवाया कि परिवार में किसी की मौत हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की जांच कर चारों की पहचान में लगी है। पुलिस की पूछताछ में चौकीदार ने बताया कि रात में 11 बजे एक महिला और तीन लोग बिना नंबर की कार से आए थे। रात दो बजे महिला ने परिवार में मौत की बात कहकर गेट खुलवाया। इसके बाद चारों चले गए। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि महिला सहित चार लोगों की तलाश की जा रही है। कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। मृतक के भाई हेमंत ने 50 तोले सोने के जेवरात और रुपये लूटने की बात कही है। रकम कितनी थी, यह नहीं बताया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।
व्यापारी हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दूध, फल न मंगाए तो सुबह पहुंचा चौकीदार
फ्रीगंज स्थित रामादेवी मार्केट प्रथम और दूसरे तल पर तिरंगा अपार्टमेंट है। इसमें 26 फ्लैट हैं। प्रथम तल पर फ्लैट संख्या दस में किशन गोपाल अग्रवाल रहते थे। उनकी पत्नी मंजू और बेटे निखिल की कई साल पहले मौत हो गई थी। आढ़त कारोबारी किशन गोपाल की बहन अलका अग्रवाल भाजपा कार्यकर्ता हैं। किशन गोपाल रोजाना दूध और फल मंगाने के लिए 80 वर्षीय चौकीदार श्रीराम को बुलाते थे। मगर, मंगलवार को उन्होंने आवाज नहीं दी। इस पर चौकीदार उनके फ्लैट पर आया। फ्लैट का बाहर का गेट बंद था। कुंडी खुली थी, जबकि अंदर कमरे के गेट की कुंडी बाहर से लगी थी। चौकीदार श्रीराम ने कमरे के गेट की कुंडी खोली। फर्श पर किशन गोपाल का शव पड़ा था। दोनों पैर चादर से बंधे थे और चेहरे पर गमछा पड़ा था। तिजोरी और तीन अलमारी खुली पड़ी थीं। सूचना पर मृतक के भाई हेमंत और बहन अलका पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि अलमारी में जेवरात और कैश रखा था, जिसे लूट लिया गया है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वैड की मदद से जांच की।

इसी फ्लैट में हुई व्यापारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की चौकसी पर सवाल
इस साल सोमवार को रात्रि कर्फ्यू का पहला दिन था। इस दौरान ही फ्लैट में व्यापारी की हत्या की गई। कार आई और वापस भी चली गई। कार सवारों को पकड़ा नहीं गया। ऐसे में पुलिस की चौकसी पर सवाल उठ रहे हैं।

व्यापारी हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले व्यापारी को खिलाया था खाना
व्यापारी किशन गोपाल अग्रवाल की हत्या करने वाले ब्रेफिक्र होकर आए थे। एक युवक ने व्यापारी को अपना फूफा बताया। महिला ने फ्लैट में जाते ही किचन में खाना बनाना शुरू कर दिया। युवकों ने चाय और सिगरेट भी पी। व्यापारी को खाना भी खिलाया। इसके बाद हत्या कर दी। पुलिस को फ्लैट में कुछ खाना मिला है। अलमारी और बर्तन से फिंगर प्रिंट लिए हैं। पुलिस की चार टीम जांच कर रही हैं। अपार्टमेंट के चौकीदार श्रीराम ने पुलिस को बताया कि महिला और युवकों के जाने के बाद श्रीराम तकरीबन 11:45 बजे फ्लैट की तरफ गए थे। उस समय कार से आई महिला किशन गोपाल के फ्लैट में खाना बना रही थी। बाहर कमरे में बैठे युवक सिगरेट पी रहे थे। चाय के कप भी रखे थे। तब भी किशन गोपाल ने चारों को अपना रिश्तेदार बताया था। कहा था कि रिश्तेदार दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए यह लोग यहीं रुकेंगे। पुलिस को कमरे से कटोरियों में बची दाल और रोटी मिली हैं। इससे माना जा रहा है कि व्यापारी की हत्या से पहले सबने साथ बैठकर खाना खाया था। रात तकरीबन 12 बजे एक युवक दो से तीन बार नीचे आया था। उसने कार में सामान रखा था। इससे आशंका है कि वह जेवरात लेकर आया होगा, जिससे जाते समय किसी को शक नहीं हो। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि फ्लैट में खाना बनाए जाने की बात सामने आई है।

व्यापारी हत्याकांड की जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
चार दिन में दो बार आया था एक युवक
पुलिस को छानबीन में पता चला कि रात में कार से आया युवक पहले भी आ चुका था। चार दिन पहले बाइक से एक साथी के साथ आया था। उस समय भी उसने व्यापारी को अपना फूफा बताया था। उन्हें किसी काम से टूंडला लेकर जाने की कह रहा था। दो दिन पहले अकेला आया था। तब किशन गोपाल फ्लैट पर नहीं थे। चौकीदार के पूछने पर कहा था कि फूफाजी से कुछ काम है। पुलिस की एक टूंडला पुलिस से भी जानकारी ले रही है।