{"_id":"5eedaa1d8ebc3e42d74e8848","slug":"big-crocodiles-enter-village-near-chambal-river-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांव में घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू के दौरान बाल-बाल बचे वन दरोगा, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू के दौरान बाल-बाल बचे वन दरोगा, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कलींजर गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में आये दिन मगरमच्छ गांवों में घुस रहे हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। कलींजर गांव में एक मगरमच्छ के घुसने से दहशत फैल गई। इस दौरान मगरमच्छ के हमले से वन दरोगा राजेश सिंह बाल-बाल बच गए। करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़े गए मगरमच्छ को चंबल नदी के नंदगवां घाट पर छोड़ दिया।
2 of 5
मगरमच्छ को काबू में लेती वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
कलींजर गांव यमुना नदी से 500 गज की दूरी पर बसा है। गुरुवार की रात यमुना से निकला मगरमच्छ कलींजर गांव में घुस आया। कुत्तों के भौंकने पर जागे ग्रामीण मगरमच्छ को देखकर दहशत में आ गए।
3 of 5
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने गली में मगरमच्छ को घेर लिया और वन विभाग की टीम को बुला लिया। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ के हमले से वन दरोगा राजेश सिंह बाल-बाल बच गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी रेंजर ललित कुमार के नेतृत्व में राजेश सिंह, योगेश कुमार, त्रिलोकी, अभिषेक राठौर की टीम द्वारा मगरमच्छ को पकड़ लिए जाने के बाद ही ग्रामीणों की जान में जान आई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को चंबल नदी के नंदगवां घाट पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
चंबल नदी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अटेर घाट पर ऊंट को पानी पिला रही दिन्नापुरा गांव की 15 साल की रानी को मगरमच्छ चंबल नदी में खींच ले गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पर पहुंचे चरवाहों ने मगरमच्छ को डंडों से पीट पीटकर रानी को मुक्त कराया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।