फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shraddha Dubey's Suspected Agra Hotel Stay in Lucknow Murder Case

यूपी: दो युवतियां और एक युवक, चेहरा ढककर होटल में एंट्री; वायरल वीडियो में श्रद्धा होने का दावा

Wed, 21 Oct 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 21 Oct 2026 10:25 AM IST
सार

लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में ठहरने का दावा किया जा रहा है। होटल के सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं, लेकिन ताजगंज पुलिस ने युवती की पहचान की पुष्टि नहीं की है।
 

विज्ञापन
Shraddha Dubey's Suspected Agra Hotel Stay in Lucknow Murder Case
सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ के हजरतगंज स्थित कैफे के संचालक शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की आगरा के होटल में एक दिन रुकने की बात सामने आई है। फतेहाबाद रोड स्थित ओम पैलेस होटल में उसके चेहरा छिपाकर एक युवती-युवक संग का दावा किया जा रहा है। अपनी आईडी नहीं लगाई थी। अगले दिन पुलिस के पहुंचने से पहले दूसरी गाड़ी से निकल गई थी। सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए हैं। इसमें उसका चेहरा नहीं दिख रहा है। ताजगंज पुलिस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रही है। लखनऊ पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ में 9 अक्तूबर को शिवा शर्मा की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। परिजन ने शिवा की लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप लगाया है। वह भाग गई थी। उसकी तलाश में टीम लगी थी। मंगलवार को दो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए। इनमें दावा किया गया कि दो युवती और एक युवक होटल ओम पैलेस में जाते हुए दिख रहे हैं। इनमें से एक युवती आगे चल रही है। उसने काले रंग के शाल से चेहरा ढका हुआ है। उसके पीछे दूसरी युवती है। युवक के हाथ में बैग है।
विज्ञापन


इस बात की पुष्टि होटल के कर्मचारी मयंक ने की। बताया कि 17 अक्तूबर की सुबह 6:53 बजे तीन लोग आए थे। चालक बाहर ही रहा था। रायबरेली के युवक के नाम से दो कमरे बुक किए गए थे। लखनऊ नंबर की टैक्सी थी। अगले दिन 18 अक्तूबर की सुबह 6:30 बजे तीनों आगरा नंबर की अर्टिगा से निकल गए। उनके होटल से जाने के बाद शाम को एसटीएफ और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम आई थी। बाद में ताजगंज पुलिस भी पहुंची। टीम होटल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज लेकर गई थी। अब होटल में आने वाली युवतियों में से एक के श्रद्धा दुबे होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रद्धा दुबे के आगरा में होटल में रुकने की कोई जानकारी नहीं है। लखनऊ पुलिस ने भी संपर्क नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed