फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ के बाद अब यहां रद्द हुआ सपना चौधरी का डांस शो, तस्वीरों में जानिए क्या है वजह

Mon, 15 Oct 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 15 Oct 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
Sapna chaudhary dance show can be canceled in agra
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-इलाहाबाद में हुए बवाल को देखते हुए जिला प्रशासन ने आगरा में सपना चौधरी का कार्यक्रम नहीं होने दिया। ऐन वक्त पर कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी। इससे सपना चौधरी के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा। देर शाम आयोजन स्थल के बाहर घंटों युवाओं का जमघट लगा रहा। पुलिस जीप से एनाउंसमेंट कराकर एमजी रोड को खाली कराया गया।

लखनऊ के बाद अब यहां रद्द हुआ सपना चौधरी का डांस शो, तस्वीरों ने जानिए क्या है वजह

Sapna chaudhary dance show can be canceled in agra
आगरा कॉलेज के बाहर चस्पा नोटिस

अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह ने आरोही संस्था को सोमवार शाम को आगरा कॉलेज मैदान पर सपना चौधरी के महिला सशक्तीकरण के लाइव कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह था। महिला सम्मान के बाद सपना चौधरी का डांस होना था। हरियाणवी गानों पर डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी को देखने के लिए लोगों ने एडवांस में ही टिकट खरीद लिए थे। 

लखनऊ के बाद अब यहां रद्द हुआ सपना चौधरी का डांस शो, तस्वीरों ने जानिए क्या है वजह

Sapna chaudhary dance show can be canceled in agra
सपना चौधरी
आयोजन स्थल पर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सपना चौधरी भी कार्यक्रम के लिए अपनी टीम के साथ होटल में पहुंच चुकी थीं। मगर, दोपहर को प्रशासन ने चार अक्टूबर को दी गई अनुमति अचानक निरस्त कर दी। इससे आयोजकों में हड़कंप मच गया। डीएम आवास पर एडीएम सिटी और आयोजकों के बीच बातचीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के बाद अब यहां रद्द हुआ सपना चौधरी का डांस शो, तस्वीरों ने जानिए क्या है वजह

Sapna chaudhary dance show can be canceled in agra
सपना चौधरी
बताया गया कि हाल ही में लखनऊ और इलाहाबाद में सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी। लखनऊ में तो आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। यहां भी कुछ संगठनों ने कार्यक्रम न होने देने की चेतावनी दी थी। ऐसे में शाम छह बजे अंतिम रूप से कार्यक्रम न होने देने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

लखनऊ के बाद अब यहां रद्द हुआ सपना चौधरी का डांस शो, तस्वीरों ने जानिए क्या है वजह

Sapna chaudhary dance show can be canceled in agra
Sapna Chaudhary

आयोजन स्थल के बाहर इस संबंध में एडीएम सिटी का आदेश भी चस्पा कर दिया गया। मगर, इससे पहले ही काफी संख्या में युवा आगरा कॉलेज मैदान के बाहर पहुंच चुके थे। उन्होंने हंगामा काटा। एमजी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। घंटों इंतजार के बाद तमाम युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। एडीएम केपी सिंह ने बताया कि लखनऊ और इलाहाबाद में हुए हंगामे को देखते हुए यहां भी कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर सपना चौधरी का कार्यक्रम निरस्त किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed