{"_id":"6027b1078ebc3ee915264d1e","slug":"basant-panchami-2021-mahotsava-in-dayalbagh-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वसंत महोत्सव: आगरा के दयालबाग में बिखरी वासंती छटा, 'ऋतुराज' के स्वागत में सजे घर-द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत महोत्सव: आगरा के दयालबाग में बिखरी वासंती छटा, 'ऋतुराज' के स्वागत में सजे घर-द्वार
आगरा में वसंत ऋतु के स्वागत के लिए दयालबाग क्षेत्र को मनोहारी ढंग से सजाया जा रहा है। हर ओर वासंती छटा बिखरने लगी है। कॉलोनियों में द्वार बनाकर सजाए जा रहे हैं। घरों की सफाई-सफाई और रंगाई-पुताई चल रही है। घर के सामने और पार्क में रंगोली बनाई जा रही है। उत्सव की तैयारी में घर का प्रत्येक सदस्य लगा हुआ है। दयालबाग क्षेत्र में 14 से 16 फरवरी तक वसंतोत्सव मनाया जाएगा। विभिन्न गतिविधियां होंगी।
2 of 6
आगरा: पीले वस्त्र देखती युवती
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी नगर सहित सभी कॉलोनियों, दयालबाग शिक्षण संस्थान, शूटिंग रेंज, प्रेम नगर सभी जगहों पर सजावट की जा रही है। स्वामी नगर में रहने वाली बीटेक की छात्रा डी. स्वाति ने बताया कि वसंतोत्सव के लिए बहुत उत्साह होता है। सामुदायिक सेवा का अवसर मिलता है। इसके साथ नए वर्ष की शुरूआत होती है।
3 of 6
आगरा: दयालबाग में बनाया गया द्वार
- फोटो : अमर उजाला
एमबीए की छात्रा प्रीती ने बताया कि पूरे वर्ष इस बेला का इंतजार किया जाता है। सजावट के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की जाती हैं। एक हफ्ते से पहले से सजावट चल रही है। कक्षा 11 के छात्र मेहर सत्संगी ने बताया कि वसंत से हर नए काम की शुरूआत की जाती है। इसलिए इस उत्सव को यादगार बनाने का प्रयास किया जाता है। रोजी परमार ने कहा कि गुरु महाराज कॉलोनियों का भ्रमण करते हैं, उनके लिए पूरे मनोयोग से सजावट की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्वामीबाग समाध, दयालबाग
- फोटो : Amar Ujala
वसंत राधास्वामी मत के अनुयायियों के लिए प्रमुख उत्सव होता है। वर्ष 1861 को वसंत पंचमी के दिन परम पुरुष पूरन धनी हुजूर स्वामीजी महाराज ने पन्नी गली में सर्व साधारण के लिए सत्संग प्रारंभ किया था और राधास्वामी मत का आरंभ हुआ था। दयालबाग के मीडिया प्रभारी एसके नैयर के मुताबिक यह मत देश व विदेश में बढ़ रहा है और 202 वर्ष पूरा कर चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
दयालाबाग का प्राचीन मुबारक कुआं
- फोटो : अमर उजाला
वसंत के ही दिन 20 जनवरी 1915 को राधास्वामी मत के पांचवें आचार्य परम पूज्य हुजूर महाराज साहब ने मुबारक कुएं के पास शहतूत का पौधा लगाकर दयालबाग कॉलोनी की नींव रखी थी। मुबारक कुआं व शहतूत का पेड़ आज भी संरक्षित है। दयालबाग की नींव रखने के अगले दिन ही शिक्षा की नींव रखी थी। जहां पहले रेत के टीले और झाड़ियां थी, अब 1200 एकड़ भूमि में खेती हो रही है। 200 एकड़ भूमि पर सरसों की खेती है। सरसों के फूल वसंत के आगमन का संदेश दे रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।