फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांके बिहारी मंदिर: हादसे के बाद भीड़ नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था बनी मुसीबत, व्यापारियों में रोष

Sun, 18 Sep 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Banke bihari temple New arrangement for crowd control after the accident to visit Banke Bihari darshan
बांके बिहारी मंदिर में बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद प्रशासन भीड़ पर नियंत्रण के साथ सुविधाजनक दर्शन की व्यवस्था बना रहा है। यही व्यवस्था अब आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। शुक्रवार को बांकेबिहारी मंदिर के आसपास की गई बैरिकेडिंग के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारियों की नाराजगी को दूर करने के लिए एसएसपी को स्वयं आना पड़ा।  

बिना आईडी दिखाए माना जाएगा दर्शनार्थी 

एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार दोपहर मंदिर परिसर में प्रबंधन, सेवायतों और व्यापारियों के साथ बैठक कर नई व्यवस्था पर चर्चा की। बताया कि नई व्यवस्था के तहत कोई भी स्थानीय नागरिक बिना पहचान पत्र दिखाए विद्यापीठ चौराहा, वीआईपी रोड और जुगल घाट से मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। यदि वह बिना पहचान पत्र दिखाए जाता है तो उसे दर्शनार्थी माना जाएगा। इसके लिए उसे अपने जूते-चप्पल वहां बने स्टैंडों पर उतारने होंगे। 
Banke bihari temple New arrangement for crowd control after the accident to visit Banke Bihari darshan
व्यापारियों से बात करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि यह व्यवस्था केवल सुबह-शाम होने वाले दर्शनों के समय लागू रहेगी। गेट नंबर तीन से प्रवेश करने वाले दर्शनार्थियों को बीच में रस्सा लगाकर दो हिस्सों में बांटकर दर्शन कराए जाएंगे। इनमें महिला और पुरुष अलग-अलग लाइन में दर्शन कर सकेंगे। 
 
Banke bihari temple New arrangement for crowd control after the accident to visit Banke Bihari darshan
बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर सेवायतों और व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन द्वारा बाहरी दर्शनार्थियों को सुविधा प्रदान करने के लिए योजनाएं बनाई जा रहीं हैं। नई व्यवस्था में स्थानीय नागरिक अपने ही शहर में बेगाने हो गए हैं। बांकेबिहारी मंदिर के आसपास नाकेबंदी जैसे हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banke bihari temple New arrangement for crowd control after the accident to visit Banke Bihari darshan
बांके बिहारी मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ये रहे मौजूद 

 बैठक में सीओ (सदर) प्रवीण मलिक, मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा, उमेश सारस्वत, व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल ‘बॉबी’, आलोक बंसल, बंटी गौतम, सेवायत शैलेंद्रनाथ गोस्वामी, ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी, प्रणव गोस्वामी, हिमांशु गोस्वामी, श्रीवर्धन गोस्वामी मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Banke bihari temple New arrangement for crowd control after the accident to visit Banke Bihari darshan
मंदिर में रही श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मंदिर में रही श्रद्धालुओं की भीड़  

शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ रही। दर्शन के लिए लगातार बढ़ रही भीड़ के कारण व्यवस्थाएं ध्वस्त होती दिखाई दीं। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले की हजारों की संख्या में भक्त गलियों से लेकर मंदिर के गेट पर पहुंच गए। प्रवेश द्वार नंबर तीन और दो के बाहर हजारों भक्त आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए संकीर्तन करते दिखे। सुबह करीब 7.45 बजे जैसे ही मंदिर के द्वार खुले भक्तों का रेला मंदिर में प्रवेश कर गया। मंदिर प्रांगण ठाकुर बांके बिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। भक्तों ने आराध्य के दर्शन किए और गंतव्य को रवाना हो गए। ऐसे ही हालात शाम को दिखे। मंदिर में भक्तों की भीड़ दिखाई दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed