{"_id":"5cefadd0bdec2207215a553d","slug":"bajrang-dal-workers-commando-training-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कमांडो की तरह दिया जा रहा प्रशिक्षण, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कमांडो की तरह दिया जा रहा प्रशिक्षण, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 May 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शौर्य प्रशिक्षण शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोजाबाद के स्वामी बच्चू बाबा सरस्वती शिशु मंदिर में बजरंग दल का प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर लगाया है। इसमें युवा कार्यकर्ताओं को कमांडो की तरह प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें बंदूक-लाठी चलाने के साथ आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के 22 जिलों से करीब 300 कार्यकर्ता आए हैं। चौथे दिन बुधवार को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।
2 of 5
शौर्य प्रशिक्षण शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थितस्वामी बच्चू बाबा सरस्वती शिशु मंदिर में 26 मई से चल रहे बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर का समापन दो जून को होगा। प्रशिक्षण शिविर में फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली समेत 22 जिलों के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।
3 of 5
आग के गोल से कूदता बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
शिविर में बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं को युद्ध कला, विपरीत स्थिति में बंकर में घुसना, लाठी चलाने, निशानेबाजी, कमांडो की तरह रस्सी पर चलना, बाधा दौड़ और तरह-तरह के बाधाओं को पार करना आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बता दें कि बजरंग दल विश्व हिंदु परिषद की युवा इकाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रशिक्षण लेते बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग कमांडो ट्रेनिंग की तरह होता है। इसमें बिना अस्त्र-शस्त्र युद्ध आदि के अलावा आंदोलन, भीड़ नियंत्रण, आपदा की स्थिति में बचाव आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अतिरिक्त युवाओं को मानसिक, बौद्धिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित ट्रेनिंग दिया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
शौर्य प्रशिक्षण शिविर में बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी कार्यकर्ताओं की आयु 18 से अधिक है। बुधवार को इन कार्यकर्ताओं को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। यातायात प्रभारी नीरज मिश्रा ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। नशे में ड्राइविग नहीं करनी चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।