{"_id":"5f38b4188ebc3e3cbc6c77b7","slug":"atal-bihari-vajpayee-special-story-on-second-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विशेष: ब्रज से था विशेष लगाव, पढ़िये उनके रोचक किस्सों की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विशेष: ब्रज से था विशेष लगाव, पढ़िये उनके रोचक किस्सों की यादें
Sun, 16 Aug 2020 12:01 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Aug 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की आज द्वितीय पुण्यतिथि है। अटल बिहारी वाजयेपी का ब्रज से गहरा नाता रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी बटेश्वर के आंगन में खेलकर सत्ता के सिंहासन तक पहुंचे, लेकिन सादगी, सरलता, शुचिता अटल रही।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
1988 में कोठी मीना बाजार में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। उस समय लालकृष्ण आडवाणी अध्यक्ष थे। अटल जी इसमें तीन दिन रहे। उनके स्वागत केलिए शहर ने अनूठी तैयारी की। जो बाजार जिस सामान के लिए मशहूर है, उसी का गेट बनाया। जैसे कपड़ा मार्केट ने कपड़े, बर्तन मार्केट ने बर्तनों का, फूल मार्केट ने फूलों का गेट बनाया।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
अटल जी को ताजनगरी के लोग बेइंतहा प्यार करते थे। यह मौका था प्यार को जाहिर करने का। अधिवेशन के दूसरे दिन अटलजी का रोड शो हुआ। इसमें अटल जी पर फूलों की बारिश की गई। उनकी गाड़ी फूलों से लद गई। भाजपा नेता पुरुषोत्तम खंडेलवाल बताते हैं कि पुष्पवर्षा से अटलजी अभिभूत हो गए। तीसरे दिन अधिवेशन में बोले, लोग ईंट-पत्थरों से घायल करते हैं, आगरावालों ने प्यार के फूलों से घायल कर दिया। उन्होंने यह किस्सा कई सभा में सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मेयर नवीन जैन बताते हैं सन 1988 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आगरा में हुआ था। देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। चूंकि कांग्रेस की सरकार थी तो सरकारी मशीनरी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा था। जलकल विभाग (जल संस्थान) को कोठी मीना बाजार में पानी की व्यवस्था करनी थी लेकिन अधिकारी इस काम में रुचि नहीं ले रहे थे। कभी एक टैंकर आ जाता तो तभी दो टैंकर। इसकी वजह से न तो पीने और खाने बनाने को पर्याप्त पानी मिल रहा था और न नहाने के लिए। इसकी नतीजा यह हुआ कि अटल जी बिना नहाए रह गए। दिन भर कार्यक्रम चला था। स्नान न हो पाने के कारण अटल जी परेशान थे।
विज्ञापन
आगरा शिखर वार्ता के दौरान की फोटो
अटलजी को आगरा के रामबाबू के परांठे बहुत पसंद थे। जब भी आगरा आते, परांठे जरूर खाते। किस्सा 2001 का है। शिखर वार्ता चल रही थी । पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ आए हुए थे। पंचतारा होटलों में नाना प्रकार के व्यंजन बने थे, लेकिन अटल जी के मुंह में पानी आया परांठों को याद करके। आगरा के मेयर नवीन जैन बताते हैं कि प्रधानमंत्री के स्टाफ ने उन्हें इसकी जानकारी दी। वह रामबाबू के रेस्तरां से आलू, प्याज, गोभी सहित कई तरह के परांठे लेकर पहुंचे। अटलजी ने आलू के परांठे बड़े चाव से खाए।