फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad : सैन्य सम्मान से फौजी कमलेश की अंतिम विदाई, नौ महीने के बेटे ने दी मुखाग्नि, हर आंख हुई नम

Sat, 16 Jul 2022 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jul 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
Army soldier Kamlesh Kumar Funeral with military honors in Firozabad
सैनिक का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के कठफोरी क्षेत्र में शनिवार को सेना के जवान कमलेश कुमार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गांव ठार नग्गुआ निवासी कमलेश कुमार (40) नागालैंड में तैनात थे। 14 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। शनिवार की सुबह सेना की टुकड़ी सैनिक कमलेश के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव पहुंची। सूचना मिलते ही डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी, एसडीएम सिरसागंज विवेक मिश्रा, सीओ राजवीर सिंह गांव पहुंचे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कमलेश को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। अंत्येष्टि स्थल पर नौ माह के बेटे माधव ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सैनिक के अंतिम संस्कार में आसपास के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। बता दें कि कमलेश कुमार वर्ष 2003 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता रामगोपाल यादव भी सेना में सेवा दे चुके हैं। 

Army soldier Kamlesh Kumar Funeral with military honors in Firozabad
शनिवार को लाया गया पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
फौजी कमलेश कुमार के बड़े भाई सर्वेश ने बताया कि सेना द्वारा कमलेश की ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक के कारण मौत होने की जानकारी दी गई थी। फ्लाइट कैंसिल हो जाने के कारण कमलेश का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव लाया गया।  
Army soldier Kamlesh Kumar Funeral with military honors in Firozabad
हाथों में तिरंगा लेकर खड़ी सैनिक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
मृतक जवान कमलेश के परिवार में मां, पत्नी कांति देवी सहित दो बेटी एवं एक बेटा है। बड़ी बेटी शालिनी (15), छोटी बेटी रागिनी (11) और बेटा माधव नौ महीने का है। कमलेश के निधन से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी कांति देवी के आंसू नहीं थम रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Army soldier Kamlesh Kumar Funeral with military honors in Firozabad
सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को कमलेश कुमार अमर रहें... नारों के बीच सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। हर किसी की आंखें नम थीं। जिलाधिकारी ने कमलेश की पत्नी कांती को भरोसा दिलाया कि प्रशासन आपके परिवार के साथ है। सभी देयों को प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Army soldier Kamlesh Kumar Funeral with military honors in Firozabad
सैनिक का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
फौजी के अंतिम संस्कार के दौरान जब परिजन नौ माह के बेटे माधव को गोद में लेकर मुखाग्नि देने के लिए आगे बढ़े तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। महिलाएं बिलख पड़ीं। हर शख्स के मुंह से यही बात निकली कि मासूम माधव को क्या पता कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed