{"_id":"673357de1b626f2be60eb78f","slug":"kasganj-accident-such-a-pit-of-death-did-not-even-give-chance-to-escape-four-women-died-2024-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज हादसा: मौत का ऐसा गड्ढा...बचने तक का नहीं दिया मौका, बच्ची संग चार महिलाओं की मौत; पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हादसा: मौत का ऐसा गड्ढा...बचने तक का नहीं दिया मौका, बच्ची संग चार महिलाओं की मौत; पांच की हालत गंभीर
Tue, 12 Nov 2024 10:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहनपुरा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी की निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी खोदने आईं छह महिलाएं, एक पुरुष व दो बच्चे मिट्टी की ढाय में दब गए। ग्रामीण व पुलिस की मदद से इन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने तीन महिला व एक बालिका को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच अन्य का उपचार चल रहा है। स्थानीय विधायक, डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
कासगंज हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निर्माणाधीन पुलिया के पास था गहरा गड्ढा
जिले में मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530-बी का निर्माण कार्य चल रहा है। कस्बा मोहनपुरा के निकट राधास्वामी सत्संग भवन के निकट पुलिया निर्माणाधीन है। इसके लिए यहां कार्यदायी संस्था ने गहरा गड्ढा खोदा था। इस गड्ढे में रामपुर व कातौर गांव की काफी महिलाएं मंगलवार की सुबह करीब चार-पांच बजे मिट्टी लेने गई थीं। इनके साथ बच्चे भी थे। करीब 7 बजे मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी की ढाय गिर गई।

नौ लोग ढाय में दब गए
इससे गड्ढे में मौजूद छह महिलाएं, एक पुरुष व दो बच्चे मिट्टी की ढाय में दब गए। गड्ढे से बाहर खड़ी महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए ग्रामीण व युवाओं ने मिट्टी हटाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। कस्बा चौकी इंचार्ज भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को निजी गाड़ियों से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

बच्ची सहित तीन की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन महिला सरस्वती (30) पत्नी रघुवीर, प्रेमादेवी (36) पत्नी गंगाप्रसाद, रामबेटी (35) पत्नी दानपाल और बालिका पिंकी (11) पुत्री मानपाल निवासीगण गांव रामपुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य कृष्णा (45) पत्नी सुरेश, अर्जुन (2 वर्ष) पुत्र शिशुपाल निवासी कातौर, महेश्वरी (45) पत्नी चंद्रपाल, हेमलता (35) पत्नी भूपेंद्र और प्रेमसिंह (28) पुत्र नाथूराम गंभीर थे।

अलीगढ़ किया गया रेफर
इनमें से महेश्वरी की गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एडीएम राकेश पटेल, एसडीएम कोमल पंवार, सीओ सिटी आंचल चौहान सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।