फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: बेटियों ने बताई मां की महिमा, भावुक हुई 'ममता'

Tue, 07 May 2019 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 May 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles daughters dedicated programs to the mothers
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं और शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में सोमवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत 'सबसे प्यारी मेरी मां' में अड़ीग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां को समर्पित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने घुटनों से रेंगते-रेंगते कब पैरों पर खड़ी हुई, तेरी छांव में पता नहीं कब बड़ी हुई कविता की प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। 
Aparajita 100 Million Smiles daughters dedicated programs to the mothers
छात्राओं ने रंगोली में उकेरी मां की ममता - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने मां को समर्पित मेरी प्यारी मां पर निबंध, रंगोली, कविता, सांकेतिक गान, मां की ममता पर लघुनाटक का मंचन कर खूब तालियां बटोरीं। छात्राओं ने अपने हुनर से हाथ की हथेलियों पर उकेरी गई हिना की लकीरों में मेरी प्यारी मां और नारी शक्ति की मेहंदी रचाई। 
Aparajita 100 Million Smiles daughters dedicated programs to the mothers
प्रमाणपत्र के साथ विजेता छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
सबसे प्यारी मेरी मां निबंध एवं मेंहदी प्रतियोगिता में छात्रा खुशबू सिंघल प्रथम रहीं। कविता में ममता, काजल, रिया, पायल सैनी ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा डॉली, रूपल यादव, गुंजन, ज्योति, खुशबू सैनी, गीता शर्मा, प्रीति, छवि, वर्षा, गायत्री, पिंकी, ऊषा, विजयरानी, ज्योति, सपना, निशा आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles daughters dedicated programs to the mothers
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
प्रधानाचार्या मीना श्रीवास्तव ने कहा कि अमर उजाला की ओर से मां को लेकर चलाया गया अभियान सराहनीय है। वास्तव में मां की ममता जग से न्यारी है। उन्होंने कहा कि मां हर एक के जीवन में अनमोल है। मां की ममता वो नींव का पत्थर होती है, जिस पर एक बच्चे के भविष्य की इमारत खड़ी होती है। इसलिए मां का सदैव सम्मान करें।
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles daughters dedicated programs to the mothers
अपराजिता के कार्यक्रम में छात्राएं और शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में पहुंची मां रचना सिंघल, विमला देवी, नरगिस, मालती देवी को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्या मीना श्रीवास्तव ने की। संचालन डॉ. अल्का कुलश्रेष्ठ ने किया। इस अवसर पर यशोधरा वर्मा, शैली, अंजूलता, भगवान देवी, रविबाला आदि का सहयोग रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed