आगरा में रोडवेज की अधिकांश साधारण बसें जर्जर हालत में हैं। मंगलवार को आईएसबीटी पर आगरा फोर्ट डिपो की दो बसों में हेडलाइट ही टूटी हुई मिली। बरसात के सीजन में ज्यादातर के शीशे पर लगे वाइपर गायब हैं। वायरिंग खुली हुई हैं, सीटें फटी हैं, इंडीकेटर इक्कादुक्का बसों में ही ठीक मिले तो फायर फाइटिंग बॉक्स, फर्स्ट एड बॉक्स जैसे इंतजाम दूर की बातें हैं। अमर उजाला की पड़ताल में साधारण बसों औैर सिटी बसों का यह हाल सामने आया।
{"_id":"610a30788ebc3ec1c02dc3fd","slug":"amar-ujala-investigation-road-ways-buses-found-broken-headlight-and-glass","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पड़ताल: आगरा रोडवेज बसों का हाल, हेडलाइट टूटी, इंडीकेटर गायब, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला पड़ताल: आगरा रोडवेज बसों का हाल, हेडलाइट टूटी, इंडीकेटर गायब, देखें तस्वीरें
Wed, 04 Aug 2021 11:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज की बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस की हालत
- फोटो : अमर उजाला
बिजलीघर बस स्टैंड से फिरोजाबाद, शमसाबाद, फतेहाबाद जाने वाली बसों में से किसी में हेडलाइट टूटी थी, तो किसी का शीशा टूटा था। बसों में फायर सेफ्टी सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स तो तलाश करने पर भी नहीं मिल पाए। यही हाल फाउंड्री नगर डिपो और ताज डिपो की बसों का है। कई गाड़ियों के टायर बहुत घिसे हुए थे।
आईएसबीटी पर रोडवेज बस का काहल
- फोटो : अमर उजाला
बिजलीघर से चलने वाली महानगर सेवा की बसों की ज्यादातर बसों की सीटें ही फटी हुई हैं। सीट के स्थान पर लकड़ी के तख्त ही बचे हैं। भगवान टाकीज से चलने वाली बसों की भी हालत ज्यादा अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस के हॉर्न को सही करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
वर्कशॉप से चेक करके भेजी जाती हैं गाड़ियां
वर्कशॉप से निकलने से पहले गाड़ी को तकनीकी रूप से चेक करके भेजा जाता है। चालक की भी रूट पर ले जाने से पहले ब्रेक, लाइट, टायर आदि देखते हैं। बेड़े में कई गाड़ियां पुरानी हैं। देखने में जर्जर भले ही लगें मगर चालू हालत में होने पर ही रूट पर भेजा जाता है। - अनुराग यादव, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम, आगरा परिक्षेत्र
वर्कशॉप से निकलने से पहले गाड़ी को तकनीकी रूप से चेक करके भेजा जाता है। चालक की भी रूट पर ले जाने से पहले ब्रेक, लाइट, टायर आदि देखते हैं। बेड़े में कई गाड़ियां पुरानी हैं। देखने में जर्जर भले ही लगें मगर चालू हालत में होने पर ही रूट पर भेजा जाता है। - अनुराग यादव, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम, आगरा परिक्षेत्र
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डा आईएसबीटी का हाल
- फोटो : अमर उजाला
मानसून की बारिश के कारण आईएसबीटी और अन्य रोडवेज बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या हो गई है। यात्रियों को बस में बैठने के लिए कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है। कई यात्री बस में बैठने के चक्कर में गिरकर घायल हुए हैं। लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
यह कैसी स्मार्ट सिटी: तीन साल से नहीं किए जलभराव से निपटने के उपाय, ख्वासपुरा में कब्रों से बाहर निकले शव
यह कैसी स्मार्ट सिटी: तीन साल से नहीं किए जलभराव से निपटने के उपाय, ख्वासपुरा में कब्रों से बाहर निकले शव