फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पड़ताल: आगरा रोडवेज बसों का हाल, हेडलाइट टूटी, इंडीकेटर गायब, देखें तस्वीरें

Wed, 04 Aug 2021 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Aug 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Investigation Road Ways Buses Found Broken Headlight And Glass
आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में रोडवेज की अधिकांश साधारण बसें जर्जर हालत में हैं। मंगलवार को आईएसबीटी पर आगरा फोर्ट डिपो की दो बसों में हेडलाइट ही टूटी हुई मिली। बरसात के सीजन में ज्यादातर के शीशे पर लगे वाइपर गायब हैं। वायरिंग खुली हुई हैं, सीटें फटी हैं, इंडीकेटर इक्कादुक्का बसों में ही ठीक मिले तो फायर फाइटिंग बॉक्स, फर्स्ट एड बॉक्स जैसे इंतजाम दूर की बातें हैं। अमर उजाला की पड़ताल में साधारण बसों औैर सिटी बसों का यह हाल सामने आया। 


दृश्य एक
आईएसबीटी पर फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा को जाने वाली ज्यादातर साधारण बसें जर्जर हालत में मिलीं। हाथरस जा रही एक बस बरसात में भी विंड स्क्रीन पर लगे वाइपर तक नहीं थे। एटा जाने वाली बस में इंजन के अगले हिस्से के ढक्कन खुले थे, वायरिंग चमक रही थी। यह साधारण बसें पूरे दिन रूटों पर दौड़ती हैं। 

Amar Ujala Investigation Road Ways Buses Found Broken Headlight And Glass
रोडवेज बस की हालत - फोटो : अमर उजाला

बिजलीघर बस स्टैंड से फिरोजाबाद, शमसाबाद, फतेहाबाद जाने वाली बसों में से किसी में हेडलाइट टूटी थी, तो किसी का शीशा टूटा था। बसों में फायर सेफ्टी सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स तो तलाश करने पर भी नहीं मिल पाए। यही हाल फाउंड्री नगर डिपो और ताज डिपो की बसों का है। कई गाड़ियों के टायर बहुत घिसे हुए थे। 

Amar Ujala Investigation Road Ways Buses Found Broken Headlight And Glass
आईएसबीटी पर रोडवेज बस का काहल - फोटो : अमर उजाला

बिजलीघर से चलने वाली महानगर सेवा की बसों की ज्यादातर बसों की सीटें ही फटी हुई हैं। सीट के स्थान पर लकड़ी के तख्त ही बचे हैं। भगवान टाकीज से चलने वाली बसों की भी हालत ज्यादा अच्छी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Investigation Road Ways Buses Found Broken Headlight And Glass
रोडवेज बस के हॉर्न को सही करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
वर्कशॉप से चेक करके भेजी जाती हैं गाड़ियां
वर्कशॉप से निकलने से पहले गाड़ी को तकनीकी रूप से चेक करके भेजा जाता है। चालक की भी रूट पर ले जाने से पहले ब्रेक, लाइट, टायर आदि देखते हैं। बेड़े में कई गाड़ियां पुरानी हैं। देखने में जर्जर भले ही लगें मगर चालू हालत में होने पर ही रूट पर भेजा जाता है। - अनुराग यादव, सेवा प्रबंधक, परिवहन निगम, आगरा परिक्षेत्र
विज्ञापन
Amar Ujala Investigation Road Ways Buses Found Broken Headlight And Glass
रोडवेज बस अड्डा आईएसबीटी का हाल - फोटो : अमर उजाला
मानसून की बारिश के कारण आईएसबीटी और अन्य रोडवेज बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या हो गई है। यात्रियों को बस में बैठने के लिए कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है। कई यात्री बस में बैठने के चक्कर में गिरकर घायल हुए हैं। लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

यह कैसी स्मार्ट सिटी: तीन साल से नहीं किए जलभराव से निपटने के उपाय, ख्वासपुरा में कब्रों से बाहर निकले शव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed