{"_id":"5d8379728ebc3e01376a915f","slug":"air-marshal-rks-bhaduria-will-be-the-next-air-chief-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, 30 सितंबर को रिटायर होंगे धनोआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, 30 सितंबर को रिटायर होंगे धनोआ
Thu, 19 Sep 2019 06:35 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 19 Sep 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार ने एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया को अगला वायुसेना अध्यक्ष नियुक्त किया है। भदौरिया मौजूदा वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का स्थान लेंगे। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। भदौरिया का कार्यकाल दो साल का होगा। भदौरिया वर्तमान में भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के प्रधान प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि सरकार ने वर्तमान में वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
Vice Chief of Air Staff RKS Bhadauria appointed next Chief of Air Staff https://t.co/zIKa4QBMmj @DefenceMinIndia @rajnathsingh @RajnathSingh_in @PIB_India @PIBHindi @IAF_MCC @indiannavy @adgpi
विज्ञापन विज्ञापन— ADG (M&C) DPR (@SpokespersonMoD) September 19, 2019
भारतीय वायुसेना के 25वें प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेन्द्र सिंह धनोआ 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। उन्होंने एक जनवरी 2017 को यह दायित्व संभाला था।
एयर वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया भारतीय वायुसेना के बेहतरीन पायलटों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 27 से ज्यादा प्रकार के लड़ाकू और परिवहन विमानों को उड़ाया है। उन्होंने राफेल विमान भी उड़ाया है। वह राफेल लड़ाकू विमान खरीद टीम के चेयरमैन रहे हैं।